Saptahik Rashifal (22-28 December): दिसंबर 2025 यानी साल के आखिरी महीने के चौथे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह चंद्रमा कई बार राशि में परिवर्तन करने वाले हैं, वहीं ग्रहों के वर्तमान स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ योग बना रहे हैं। इससे अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने की संभावना है, आईए जानते हैं आपकी राशि पर इस सप्ताह चंद्रमा के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

चंद्रमा मेष राशि के भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे यह सप्ताह व्यापारियों के लिए फादेमंद होने वाला है। साथ ही आपके काम पूरे होते नज़र आएंगे। लेकिन आपको भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेना है और ऐसा कोई वादा नहीं करना है, जिसे आप पूरा नहीं कर सकते। क्योंकि इससे आप उलझनों में फंस जाएंगे। हालांकि स्वस्थ के लिहाज़ से आपको कमर या पैर दर्द की शिकायत हो सकती हैं। उपाय के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें, आपको लाभ होगा।
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों की बात कि जाए, तो चंद्रमां अष्टम भाव में हैं, जिससे आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही आपको यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही अगर आप प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश खत्म हो सकती है। वहीं आपको अपने मन की बात हर किसी के साथ शेयर नहीं करनी हैं, सिर्फ अपने शुभ चिंतक या करीबी लोगों को अपनी भावनाएं व्यक्त करें, सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
चंद्रमा मिथुन राशि के सप्तम भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होते हुए नज़र आएंगे। इसके साथ ही आपको ग्रह कलह से शांति मिलेगी। जीवन साथी के काम आज सकारात्मक होंगे। इसके साथ ही अपने घर के बुज़ुर्ग की सेहत का ध्यान रखें। वहीं परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ये सप्ताह लाभदायक होने वाला है। वहीं परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। वहीं ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। पूरे सप्ताह शाम को तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं।
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए, तो उन्हें हनुमान मंदिर जाकर उनकी अराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आपको मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं आपको जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला नहीं लेना है। इसके साथ ही अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की ज़रुरत है। वहीं किसी पर भी आंख मूदकर भरोसा ना करें, दिल से नहीं दिमाग से फैसला लें।
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि की बात, कि जाए तो चंद्रमा सिंह राशि के पंचव भाव से संबंध में है। वहीं आपको यह सलाह दी जाती है, कि आप जो भी काम करें, उसे पूरी तैयारी के साथ करें। क्यों जल्दबाज़ी में काम खराब होने की संबावना रहती है। इसके साथ ही आपको फालतू की बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहिए और साथ ही फालतू खर्चों से आपको बचना चाहिए। वहीं ये सप्ताह आप पर मेहरबान रहने वाला है, किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है, कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रसंशा होगी। वहीं व्यापार में व्यापारियों को लाभ होगा। विष्णु भगवान की पूजा करें।
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-
कन्या राशि की बात की जाए, तो आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में है। अगर आपके माता की सेहत खराब चल रही है, तो उसमें सुधरा हो सकता है। इसके साथ ही आपको रिश्तेदारी में जाने से बचना चाहिए। वहीं आज आपको रिश्तेदारों से मदद नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि आपको मदद मिले ना मिले बदनामी मिल सकती है। वहीं सप्ताह के मध्य में आप में परिवार में किसी मसले को सुलझाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतिदिन भगवान गणेश को धुर्वा अर्पित करें।
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए पुराने छूटे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। वहीं व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभदायक होने वाला है। वहीं आपको मन की बात शेयर करने और चुगली करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही आपको नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपको बिना मतलब परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करें, समय अच्छा बीतेगा।
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातको की बात की जाए, तो आपको सावधानी रखने की ज़रुरत है, आपको व्यापार में मंदी का सामना करना पढ़ सकता है। वहीं आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी सेहत के साथ आपके कामकाज पर पड़ सकता है। इसके साथ ही रिश्तों को अच्छा रखने के लिए तालमेल बनाकर रखना ज़रुरी है। वहीं आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की ज़रुरत है, क्योंकि वह आपके कार्य में बाधा डालने का काम कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिला-जुला होने रहने वाली है। इसके साथ ही आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के शुरुआत में आपको करोबार को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत में आप इस परेशानी का हल ढूंढने में सफल होंगे। वहीं परिवार के साथ अचानक कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं, इसलिए आपको परिवार और ऑपिस के कामकाज में तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाएं और विष्णु भगवान की पूजा करें।
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है, वहीं नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ाने की संभावना है, संतान सुख में वृद्धि होगी, साथ ही अपने सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय आपको थकान और मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे से दूर रहें और अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें। काम का प्रेशर ज्यादा ना लें, इससे मानसिक तनाव हो सकता है। जिससे आपके स्वास्थ्य और कैरियर दोनों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

वही कुंभ राशि के जातकों की बात की जाए, तो इस सप्ताह बिजनेस को आगे बढ़ाने के विचार पर काम कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके विदेश यात्रा के योग भी बनते हुए नजर आ रहे हैं, घर के रखरखाव में पैसा खर्च होने की संभावना है। वहीं नौकरी में वातावरण आपके पक्ष में होता हुआ नजर आ रहा है। आपका दबदबा वर्कप्लेस पर बना रहेगा, वाहन और भूमि के लिए आप लोन लेने की योजना बना सकते हैं, इसमें आपको सफलता भी मिलती हुई नजर आ रही है।दूसरे के मामलों में टांगने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो आपको विवाद का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से देखा जाए, तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहने वाला है, सुबह तुलसी केे जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- ताड़ के पत्तों पर लिखा आपका भविष्य? इस मंदिर में बताया जाता है जन्म से लेकर मौत तक का समय
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल में मीन राशि की बात की जाए, तो इस सप्ताह आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। वहीं आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें, अपनी बातों को किसी भी व्यक्ति से शेयर ना करें सिर्फ भरोसेमंद और करीबी लोगों से ही अपनी बात शेयर करें। वही आप कहीं घूमने का विचार भी बना सकते हैं। बुरी संगत से आपको बचकर रहना चाहिए। अपनी पर्सनल बातें शेयर करने से पहले सावधान रहे, इन बातों के बाहर आने की संभावना है। शाम को तुलसी के आगे घी का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ें- जानिए जन्मतिथि के हिसाब से धन आकर्षित करने के उपाय, अंक ज्योतिष बताते हैं सफलता का रहस्य



