24 December 2025 Rashifal
    Photo Source - Google

    24 December 2025 Rashifal: 24 दिसंबर 2025 दिन बुधवार पौष मास चल रहा है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 1:1 तक रहेगी। फिर पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, धनिष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इससे आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा और आपका आज का दिन कैसा रहेगा आईए जानते हैं-

    मेष राशि-

    मेष राशि वालों के लिए शिक्षा से जुड़े काम बनते हुए नजर आएंगे, किसी से मतभेद हो सकता है और अचानक कोई फैसला करने से बचें। तेज गति से गाड़ी ना चलाएं और सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है, जो लोग बिजनेस करते हैं। व्यापार में आज पैसे निवेश न करें। इसके साथ ही आपको नेगेटिविटी से दूर रहने की जरूरत है। किसी गरीब को भोजन का दान करें

    वृष राशि-

    वृष राशि की बात की जाए, तो मानसिक तनाव कम होगा। करियर में आगे बढ़ने का समय है और विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही यात्रा से आपके लाभ के योग बन रहे हैं, जो लोग बिजनेस करते हैं, वह व्यापार में लाभ का कमा सकते हैं। गौ माता को रोटी खिलाएं।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि की बात की जाए, तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी से आज मतभेद हो सकता है, इसके साथ ही सेहत के मामले में लापरवाही ना बरतें। अपनी वाणी पर कंट्रोल और प्रतियोगीता में सफलता मिल सकती है। व्यापार में उधार लेने से बचना है। चीटियों को आटा और गुड़ मिलाकर खिलाएं।

    कर्क राशि-

    कर्क राशि के जातकों का तनाव आज दूर होगा, क्रिएटिव कार्य में सफलता मिलेगी और अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अच्छा कॉन्फिडेंट रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध में विविधता बढ़ेगी। व्यापार के योग बन रहे हैं, उपाय के तौर पर किसी गरीब को चावल का दान करें

    सिंह राशि-

    सिंह राशि वालों आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे, आपके खर्च बढ़ेंगे और हर काम सोच समझकर करना जरूरी होगा। धन की प्राप्ति में आ रही बढ़ाएं दूर हो सकती हैं। सेहत भी ठीक रहेगी, व्यापार से जुड़े काम आज बनते हुए नजर आएंगे। किसी गरीब को भोजन का दान करें और गुस्से पर कंट्रोल करें।

    कन्या राशि-

    कन्या राशि के जातकों को सोच समझकर कुछ भी कहने की जरूरत है। कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे और आपके खर्चे बढ़ेंगे। वहीं उधर लेनदेन से आज आपको बचना चाहिए। व्यापार में लाभ योग बन रहा है आलस से दूर रहे और किसी गरीब को फल का दान करें

    तुला राशि-

    तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार की सलाह से कोई भी फैसला करें, सेहत का ध्यान रखना होगा। वहीं वाणी का इस्तेमाल सोच समझकर करना जरूरी है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें, कारोबार बढ़ाने का समय है। आपको कम बोलने की जरूरत है पक्षियों को दाना खिलाएं।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, उसके साथ ही धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सफलता मिलेगी और काम में तेज़ आएगी। वही उन्नति के रास्ते आपके लिए बनने शुरू हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े कार्य बनेंगे, आपको गौ माता को हरा चारा खिलाना चाहिए।

    धनु राशि-

    धनु राशि के लोग अनजान लोगों से सावधान रहें, करियर से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें और विदेश से संबंधित काम बनते हुए नजर आएंगे। वहीं संतान की तरक्की होगी, कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और व्यापार में आज निवेश न करें, किसी गरीब को फल का दान करें।

    मकर राशि-

    मकर राशि के लिए धन की स्थिति बेहतर होगी, नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। वहीं परिवार में सुख बढ़ेगा प्रेम के मामले में सफलता प्राप्त होगी और सेहत भी ठीक रहेगी। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। जरूरी टिप्स गरीब को भोजन का दान करें।

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि वाले आज नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी। मां की चिंता दूर होगी और मेहनत का अच्छा फल मिलता हुआ नजर आएगा। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे अपनी बात पर अड़े ना रहें। व्यापार से जुड़े कार्य पूरे होंगे, आलस से बच्चे और पक्षियों को दाना जरूर खिलाएं।

    ये भी पढ़ें- ताड़ के पत्तों पर लिखा आपका भविष्य? इस मंदिर में बताया जाता है जन्म से लेकर मौत तक का समय

    मीन राशि-

    मीन राशि वालों के परिवार में सुख बढ़ेगा, आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ भी होगा, रिश्तेदारों से दूरी बनेगी। व्यापार में स्थिति मजबू होगी, गरीबों को भोजन का दान करें।

    ये भी पढ़ें- जानिए जन्मतिथि के हिसाब से धन आकर्षित करने के उपाय, अंक ज्योतिष बताते हैं सफलता का रहस्य

    Disclaimer: यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषियों की गणना और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।