Lucky Animals
    Photo Source - Google

    Lucky Animals: दुनिया भर की संस्कृतियों और परंपराओं में जानवरों को लेकर अलग-अलग मान्यताएं रही हैं। कुछ लोग बिल्लियों को अशुभ मानते हैं, तो कुछ इन्हें शाही प्रतीक समझते हैं। लेकिन कुछ ऐसे जानवर भी हैं, जिन्हें हर संस्कृति में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं, ऐसे ही दस खास जानवरों के बारे में जो आपके घर में खुशहाली ला सकते हैं।

    हाथी शक्ति और समृद्धि का प्रतीक-

    एशियाई संस्कृतियों में हाथी को अत्यंत शुभ माना जाता है। इनकी शक्ति और शांत स्वभाव की वजह से लोग अपने घरों में ऊपर उठी हुई सूंड वाली हाथी की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं। माना जाता है, कि ऐसा करने से घर में सौभाग्य का आगमन होता है और प्रोस्पैरिटी बढ़ती है।

    घोड़े सफलता की रफ्तार-

    वास्तु शास्त्र में घोड़ों को गति और सफलता का सिंबल माना गया है। अक्सर आपने लोगों के घर या ऑफिस में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति देखी होगी। ये जीवन में सफलता और तरक्की के प्रतीक हैं और पॉज़िटिव लाने में मददगार माने जाते हैं।

    कोई मछली सुंदरता और दीर्घायु-

    एशियाई संस्कृतियों में कोई मछली को बेहद भाग्यशाली माना जाता है। यह सुंदरता और लंबे जीवन का प्रतीक है। कई लोग अपने घर या बगीचे में तालाब बनाकर इन मछलियों को रखते हैं, जिससे घर में समृद्धि और अबंडेंस बनी रहे।

    खरगोश और कछुआ-

    प्यारे खरगोश प्रजनन क्षमता और ग्रेस के प्रतीक हैं। इनकी फुर्ती और कोमल स्वभाव को शुभ माना जाता है। वहीं कछुआ लंबे जीवन, स्टीडी ग्रोथ और धीरज का प्रतिनिधित्व करता है। क्रिस्टल का कछुआ की मूर्ति घर में रखने से अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु मिलती है।

    कुत्ता इंसान का सच्चा साथी-

    कुत्तों को ‘मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त’ कहा जाता है और यह सच भी है। उनकी वफादारी, प्यार और सपोर्टिव नेचर उन्हें खास बनाता है। जो लोग पेट नहीं रख सकते, वे कुत्ते की फिगर या टॉय अपने घर में रखते हैं।

    ड्रैगन और सारस-

    हालांकि यह अजीब लग सकता है, लेकिन कई संस्कृतियों में ड्रैगन को भाग्य का प्रतीक माना जाता है। ये शक्ति, परिवर्तन और प्रोटेक्श के सिंबल हैं। वहीं सारस शांत और सुंदर ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं और दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और शांति के आशीर्वाद लाते हैं।

    ये भी पढ़ें- सर्दियों में ये 5 गर्मागर्म ड्रिंक्स पीते ही मिलेगा आराम, इम्युनिटी भी होगी दोगुनी

    हिरण और उल्लू-

    हिरण की कोमल ऊर्जा उन्हें सौभाग्य और दयालुता का सिम्ब्ल बनाती है। फैंग शुई में हिरण या हिरण के जोड़े को प्रेम और कनेक्शन आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं उल्लू को ज्ञान और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म में उल्लू को मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है और लोग भाग्य, धन और पॉज़िटिविटी लाने के लिए इन्हें घर में रखते हैं।

    इन जानवरों की मूर्तियां या चित्र अपने घर में रखकर आप भी पॉज़िटिव वाइब्स और हार्मोनी का अनुभव कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Ways to Change Luck: सोने से पहले ये 5 काम बदल देते हैं किस्मत

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।