Sonia Gandhi
    Photo Source - Google

    Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 79 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। हॉस्पिटल सोर्सेज ने बताया, कि यह एक रूटीन चेकअप है और उनकी तबीयत में किसी तरह की कोई गंभीर समस्या नहीं है।

    क्रॉनिक कफ की शिकायत-

    हॉस्पिटल के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया, कि सोनिया गांधी को लंबे समय से क्रॉनिक कफ यानी पुरानी खांसी की समस्या रही है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से उनकी यह तकलीफ और बढ़ जाती है, जिसके चलते वे समय-समय पर चेकअप के लिए हॉस्पिटल आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी न सिर्फ आम लोगों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

    हेल्थ हिस्ट्री पहले भी हो चुके हैं एडमिट-

    यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जून 2025 में भी उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते सर गंगा राम हॉस्पिटल में इलाज कराना पड़ा था। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने उस समय बताया था कि उन्हें 15 जून की शाम 9 बजे सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया था। इससे पहले 9 जून को भी उनका मेडिकल चेकअप हुआ था। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी।

    ये भी पढ़ें- AAP पार्टी के सरपंच की दिन दहाड़े हुई हत्या, इस गैंगस्टर ने ली ज़िम्मेदारी

    एक्टिव पॉलिटिक्स से दूरी-

    सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं और भारतीय राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति से थोड़ी दूरी बना ली है। अब पार्टी की जिम्मेदारी उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा संभाल रहे हैं। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं जबकि प्रियंका वायनाड से सांसद बनी हैं।

    ये भी पढ़ें- क्या पुलिस की कार्रवाई रिकॉर्ड करना है आपका कानूनी अधिकार? या रोक सकती है पुलिस

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।