Viral Post: आज के दौर में ऑफिस कल्चर तेजी से बदल रहा है। कर्मचारी अब अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं और मैनेजर भी इसे समझने लगे हैं। हाल ही में LinkedIn पर शेयर की गई, एक पोस्ट ने इसी बदलाव को दिखाया है, जो तेजी से वायरल हो गई।
Viral Post गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मांगी छुट्टी-
एक मैनेजर ने अपने LinkedIn अकाउंट पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके कर्मचारी ने 16 दिसंबर को छुट्टी की मांग की थी। ईमेल में कर्मचारी ने बिल्कुल सीधे शब्दों में लिखा था, “हाय सर, मैं 16 दिसंबर को छुट्टी का अनुरोध करना चाहता हूं। मेरी गर्लफ्रेंड 17 तारीख को उत्तराखंड अपने घर जा रही है और जनवरी की शुरुआत तक वापस नहीं आएगी। इसलिए मैं उसके जाने से पहले उसके साथ वह दिन बिताना चाहता हूं। बताइए, कि यह ठीक रहेगा या नहीं।”
कर्मचारी की यह ईमानदारी देखकर मैनेजर भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने न केवल छुट्टी अप्रूव की, बल्कि LinkedIn पर इसे शेयर करते हुए एक महत्वपूर्ण बात भी कही।

दस साल पहले की तुलना में आज का फर्क-
मैनेजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह ईमेल मुझे हाल ही में मिला। दस साल पहले यही चीज सुबह 9:15 बजे अचानक ‘बीमार हूं’ वाले मैसेज के रूप में आती। आज यह पहले से भेजा गया एक पारदर्शी अनुरोध है। समय बदल रहा है और ईमानदारी से कहूं, तो मुझे यह नया तरीका ज्यादा पसंद है। प्यार को कैसे ना कहा जा सकता है? छुट्टी अप्रूव की।”
यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी। ज्यादातर लोगों ने कर्मचारी की ईमानदारी और मैनेजर के सकारात्मक रवैये की तारीफ की।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल-
LinkedIn पर इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया, कि आखिर पर्सनल लीव के लिए कारण बताना क्यों जरूरी है। एक यूजर ने लिखा, “पर्सनल लीव के लिए कारण देना दुखद है। हमें बेहतर करना होगा। यह किसी के बिजनेस में नहीं आना चाहिए, कि कोई अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जा रहा है या अपने कुत्ते की गर्लफ्रेंड से।”
ये भी पढ़ें- Delhi Metro की ‘गोल्डन लाइन’ पर काम शुरू, साकेत से लाजपत नगर तक बनेंगे 8 स्टेश, जानें पूरी डिटेल
एक अन्य यूजर ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मैं अभी भी सोचता हूं, कि पर्सनल लीव को जस्टिफाई करने की इतनी जरूरत क्यों है। एक स्वस्थ कार्य संस्कृति में लोगों पर इतना भरोसा होना चाहिए, कि ‘मुझे एक पर्सनल डे चाहिए’ कहना काफी हो।”
वहीं, कई लोगों ने इस रिक्वेस्ट को सही और ईमानदार बताया। एक यूजर ने लिखा, “यह वाकई में एक वास्तविक छुट्टी का अनुरोध है। हां, प्यार और देखभाल के लिए यह हमेशा हां हो सकता है।”
ये भी पढ़ें- सरकार हटाने जा रही है महात्मा गांधी का नाम? MGNREGA पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला



