Viral Post: कल्पना करें, आपकी एक महिला दोस्त घर आती है, बस वॉशरूम इस्तेमाल करती है और 15 मिनट में चली जाती है और इतने में मकान मालिक आपके मम्मी-पापा को फोन कर देता है और पुलिस केस की धमकी दे देता है। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं है, यह हुआ कोलकाता के अर्नब साहा के साथ, जो एक बड़ी कंपनी में असोसिएट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने इस पूरी घटना को एक्स पर साझा किया और लिखा, “कोलकाता के मकान मालिक सबसे बुरे होते हैं।”
क्या हुआ 12 अप्रैल को?
अर्नब ने बताया, कि 12 अप्रैल को उनकी एक महिला मित्र को वॉशरूम की ज़रूरत थी। उन्होंने कहा, कि पहले किराए के घर चलते हैं, वहां वॉशरूम इस्तेमाल करके निकलते हैं। लड़की अभी अंदर गई ही थी, कि पांच मिनट के भीतर घर के केयरटेकर ने मकान मालिक को फोन कर दिया, “अर्नब एक लड़की को लेकर आया है।” मकान मालिक ने अर्नब को फोन किया, लेकिन फोन साइलेंट पर था। जब किराएदार ने फोन नहीं उठाया, तो मकान मालिक ने सीधे उनके माता-पिता को फोन कर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे डाली।
Landlords of kolkata are the worst :
– Yesterday at night my friend needed to use washroom
– I told you can use mine, then we will go out
– It’s not even 5 mins, The caretaker of the flat called the owner that arnab is bringing a girl here
– Owner called me, my phone was silent…— Arnab D. Saha (@TheArnabSaha) April 13, 2026
बाहर निकलते ही मिले ढेर सारे मिस्ड कॉल-
अर्नब ने लिखा, “जब हम बाहर निकले, मुश्किल से 15 मिनट में, तो मैंने देखा, कि मकान मालिक और मम्मी-पापा दोनों के ढेर सारे मिस्ड कॉल थे। एक-एक करके उठाया, तो पता चला, कि महज 15 मिनट में मेरे साथ क्या हो गया।” उन्होंने यह भी पूछा, कि क्या मकान मालिक सच में उन पर एफआईआर दर्ज करा सकता है? क्या यह इतना आसान है?
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मज़ेदार और काम के सुझाव-
एक्स पर यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूज़र ने बेहद चतुर सुझाव दिया, “अगले महीने से किराए को अपने खर्चे में दिखाओ और मकान मालिक का पैन नंबर इनकम टैक्स को बताओ। कहो कि सारा किराया नकद दे रहे हो। देखो फिर उनका रवैया कैसे बदलता है।” एक अन्य ने पूछा, “जब आप एक वयस्क हैं, तो उन्हें आपके मां-बाप बनने की ज़रूरत क्यों है? क्या अपने काम से काम रखना इतना मुश्किल है?” कई लोगों ने सलाह दी कि तुरंत नया घर खोजो, इस मकान मालिक से लड़ने में वक्त बर्बाद मत करो।
ये भी पढ़ें- पहली बार दिल्ली में झीलों और तालाबों पर सोलर प्लांट लगाएगी सरकार, यहां से होगी शुरुआत
किराएदारों की प्राइवेसी-
यह मामला एक बड़े सवाल की तरफ इशारा करता है, क्या किराए पर घर लेने के बाद एक वयस्क नागरिक को अपने घर में किसी को बुलाने का अधिकार नहीं है? भारतीय कानून के तहत मकान मालिक किराएदार की निजता में बिना अनुमति दखल नहीं दे सकता। और पुलिस की धमकी देना तो और भी गलत है। अर्नब साहा का यह अनुभव देश के हज़ारों किराएदारों की उस पीड़ा को आवाज़ देता है जो हर रोज़ मकान मालिकों की मनमानी से जूझते हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway से सफर हुआ सुपरफास्ट, लेकिन कितना देना होगा टोल?



