Rampur Marriage Scam: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सुनकर आपको भी हैरानी होगी। यहां एक शादी के दिन ही पता, चला कि जो दूल्हा आया है, वो वह नहीं है, जिसकी फोटो देखकर रिश्ता तय किया गया था। इस धोखाधड़ी का खुलासा होते ही शादी तुरंत रद्द कर दी गई। दरअसल, शाहबाद का एक युवक दिल्ली में काम करता है। वहां उसकी मुलाकात किसी से हुई और बातचीत के दौरान उसने बताया, कि वो अपनी बहन के लिए एक अच्छा रिश्ता देख रहा है। इसके बाद उस व्यक्ति ने WhatsApp पर एक लड़के की फोटो भेजी। परिवार को फोटो पसंद आई और बिना ज्यादा जांच-परख के शादी की तारीख 13 सितंबर तय कर दी गई।
बारात में सिर्फ सात लोग, संदेह की शुरुआत-
13 सितंबर को जब बारात आई, तो सबसे पहले यही बात अजीब लगी, कि सिर्फ सात लोग आए थे। आमतौर पर बारात में कम से कम तीस लोग तो होते ही हैं। लड़की के भाई को जब दूल्हा दिखा, तो उसे कुछ अजीब लगा। दूल्हे का चेहरा उस फोटो से बिल्कुल अलग था, जो WhatsApp पर भेजी गई थी।
जल्दी से फोटो निकालकर तुलना की गई तो बात साफ हो गई – ये तो कोई और ही इंसान है! असली दूल्हे की जगह किसी और को भेजा गया था। इस धोखाधड़ी का पता चलते ही परिवार वालों ने शादी रद्द करने का फैसला ले लिया।
उसी रात दूसरी जगह हुई शादी-
हैरानी की बात ये है, कि लड़की की शादी उसी रात किसी और लड़के से कर दी गई। परिवार वालों ने तुरंत कोई दूसरा रिश्ता ढूंढा और लड़की का विवाह संपन्न कराया। इस तरह एक धोखाधड़ी की वजह से जो शादी रद्द होनी थी, वो उसी दिन दूसरी जगह हो गई। यह घटना दिखाती है, कि आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कैसे लोग फोटो के भरोसे रिश्ते तय कर देते हैं। बिना मिले-जुले, बिना सही तरीके से जांच-परख के शादी जैसे अहम फैसले ले लेना कितना खतरनाक हो सकता है।
रामपुर की दूसरी अजीबोगरीब घटना-
रामपुर से ही एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला ने गांव की पंचायत के सामने एक अजीबोगरीब प्रस्ताव रखा है। इस महिला ने कहा है, कि वो महीने के 15 दिन अपने प्रेमी के साथ रहेगी और बाकी 15 दिन अपने पति के साथ।
ये भी पढ़ें- रेल की पटरी पर गिरी तेज़ रफ़्तार कार, घंटे भर ट्रेन सेवा बाधित
यह महिला अपने प्रेमी के साथ अब तक दस बार घर से भागी है। डेढ़ साल पहले इसकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही इसका किसी और से प्रेम हो गया था। यह प्रेमी रामपुर के टांडा इलाके का रहने वाला है।
पति ने हाथ जोड़कर कहा-
जब पंचायत में इस महिला ने अपना ये प्रस्ताव रखा, तो सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद जो हुआ वो और भी अजीब था। महिला के पति ने हाथ जोड़कर कहा, “मुझे माफ करो, तुम जाओ और अपने प्रेमी के साथ रहो।” पति ने साफ इनकार कर दिया, कि वो इस तरह का कोई समझौता नहीं कर सकता।
ये भी पढ़ें- 998 करोड़ का ये फ्लाईओवर बना मज़ाक, घर की बालकनी से टकराया पुल