Putin in Delhi
    Photo Source - Google

    Putin in Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए पुतिन की सुरक्षा को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान 5 दिसंबर को पूरे दिन दिल्ली-NCR में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होगी और कई रूट्स पर पाबंदियां रहेंगी।

    सुबह 10 बजे से शुरू होंगी पाबंदियां-

    दिल्ली पुलिस ने बुधवार यानी 5 दिसंबर के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, MLNP और जनपथ रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं हो सकेगा। गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और गाड़ियां टो की जाएंगी।

    इसी तरह 11 बजे से 12:30 बजे के बीच जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस और सिकंदर रोड पर भी पार्किंग बैन रहेगी। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक इन रूट्स के साथ-साथ मथुरा रोड और भैरों मार्ग भी restrict किए जाएंगे। शाम 5 बजे से 9 बजे तक फिर से कई इलाकों में प्रतिबंध लागू रहेंगे।

    ये रूट्स रहेंगे बंद-

    यात्रियों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ रोड, फिरोज शाह रोड और कर्तव्य पथ से बचना होगा। इन रास्तों पर पूरे दिन कड़ी सिक्योरिटी रहेगी। पुलिस ने कहा है, कि गलत जगह खड़े वाहनों को काली बारी मंदिर मार्ग और भैरों मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा।

    ये भी पढ़ें- सभी एयरलाइंस पर लागू हुए नए नियम, फिर Indigo पर सबसे ज्यादा असर क्यों?

    Alternative रूट्स का करें इस्तेमाल-

    दिल्ली पुलिस ने लोगों को DDU मार्ग, आसफ अली रोड, मौलाना आजाद रोड, K. कामराज मार्ग, रायसीना रोड और राफी मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है। ISBT, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की प्लानिंग करनी चाहिए। पुलिस ने अपील की है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का इस्तेमाल करें ताकि ट्रैफिक स्मूद रहे।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Swaraj Kaushal? जिनका 73 साल की उम्र में हुआ निधन

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।