Professor Murder: हाल ही में मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन से ऐसा मामला सामने आया है, जो सबको हैरान कर रहा है। दरअसल मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या कर दी गई। जिसके बाद 27 साल के ओमकार शिंदे को पुलिस गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ट्रेन में महिलाओं के सामने धक्का मुक्की और अपमान किए जाने से गुस्सा होकर उसने प्रोफेसर की हत्या कर दी। पुलिस ने शिंदे को स्वभाव से गुस्सैल बताया, वही शिंदे ने यह भी दावा किया है, की गिरफ्तारी के समय उसे पता ही नहीं था, कि प्रोफेसर की मौत हो चुकी है।
मामूली विवाद के बाद हत्या-
यह घटना पिछले सप्ताह घटी, जब शिंदे ने मलाड रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से उतरते समय एक मामूली विवाद के बाद 32 वर्ष के कॉलेज लेक्चरर आलोक कुमार सिंह की चाकू मार कर हत्या कर दी। दरअसल ट्रेन के फुटपात के पास दो महिलाएं खड़ी थी और उनके पीछे प्रोफेसर और आरोपी मौजूद थे। पूछताछ के दौरान शिंदे ने यह दावा किया, कि वह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी सिंह ने उसे धक्का दिया और कहा. कि क्या तुम्हें दिख नहीं रहा है।

कारण हैरान करने वाला-
इसके बाद आगे खड़ी महिलाएं पीछे मुड़ी और उनकी तरफ देखने लगी। शिंदे ने पुलिस को बताया, कि उस समय उसे अपमानित महसूस हुआ। इस कहासुनी ने जल्द ही जानलेवा रूप ले लिया। क्योंकि शिंदे जो अपना आपा खो बैठा ट्रेन पर पैर रखते ही, उसने चाकू से प्रोफेसर के पेट में कई बार वार कर दिया। जैसे ही सिंह खून से लतपत होकर गिर पड़े आरोपी भीड़ में गायब हो गया। सिंह को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash: अचानक कैसे हुआ क्रैश प्लेन? आखिर गलती किसकी?
आरोपी हुआ गिरफ्तार-
जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर और आसपास के इलाकों में लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। इसके साथ ही अपराध के 12 घंटे के अंदर शिंदे को मलाड स्टेशन के पास देखा गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, शिंदे मलाड में अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहता है। उसके पिता हार्ट पेशेंट हैं और मां एक हाउसवाइफ हैं। इसके साथ ही भाई एक निजी कंपनी में काम करता है। आरोपी ग्रांट रोड में नकली गहनों की एक छोटी सी दुकान चलाता था। शिंदे के पिता ने पुलिस को यह बताया. कि उसके बेटे को अपने गुस्से पर काबू पाने में बहुत मुश्किल होती थी।
ये भी पढ़ें- Delhi Republic Day Advisory: सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो, लेकिन ये रास्ते रहेंगे बंद, पढ़ें पूरी एडवाइजरी



