Gwalior Wedding Assault
    Photo Source - Google

    Gwalior Wedding Assault: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पटई गांव में मंगलवार की रात एक शादी का जश्न अचानक हिंसा में बदल गया। जो घर कुछ देर पहले बाजे-गाजे और हंसी-खुशी से गूंज रहा था, वहां कुछ ही देर में मारपीट और चीख-पुकार का माहौल हो गया। वजह थी शराब। कुछ पड़ोसियों ने शादी में शराब पिलाने की मांग की और जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने दूल्हा, दुल्हन और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।

    क्या था पूरा मामला?

    महेश जाटव की शादी थी। दुल्हन घर आ चुकी थी और रस्में चल रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग मनोज जाटव, हरनाम, भीम और नवल किशोर जाटव वहां पहुंचे और शराब के लिए पैसों की मांग करने लगे। Aron थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में यह मांग जब ठुकराई गई, तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। शहर के पुलिस अधीक्षक मनीष यादव ने बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब पड़ोसियों ने शादी में शराब के लिए पैसे माँगे और दूल्हे ने मना कर दिया।

    मां ने बचाने की कोशिश की-

    दूल्हे की मां शीला ने बताया कि जब उन्होंने पड़ोसियों की इस मांग को ठुकराया, तो उन लोगों ने उनके बेटे यानी दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। जब शीला बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उनके पति और नवविवाहित दुल्हन तक पर हाथ उठाया गया। यह सुनकर रूह कांप जाती है कि जिस दुल्हन ने अभी-अभी अपने नए घर में कदम रखा था, उसे ऐसे स्वागत का सामना करना पड़ा।

    लूटपाट भी की, मेहमानों ने भी उठाए हाथ-

    मारपीट पर ही नहीं रुके ये लोग आरोप है, कि हमलावरों ने घर का सामान और नकदी भी चुरा ली। जब शादी में मौजूद मेहमानों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जो शादी एक यादगार पल बनने वाली थी, वो एक दर्दनाक घटना में तब्दील हो गई।

    ये भी पढ़ें- Hill Station Near Faridabad: मनमोहक हैं फरीदाबाद के पास ये हिल स्टेशन

    पुलिस ने की जांच शुरू-

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे के परिवार और पड़ोसियों दोनों तरफ से शिकायतें दर्ज की गई हैं। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और जांच शुरू कर दी गई है। CSP मनीष यादव ने साफ कहा, कि यह पूरा बवाल शराब के लिए पैसों की मांग ठुकराने से शुरू हुआ और देखते-देखते बड़ी हिंसा में बदल गया।

    यह घटना समाज के लिए एक आईना है, जहां एक परिवार की खुशी को कुछ लोगों ने अपनी हवस की भेंट चढ़ा दिया। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ज़रूरी है, जिससे आगे कोई और शादी इस तरह दहशत में न बदले।

    ये भी पढ़ें- Petrol Price Today: जानिए आपके शहर में पैट्रोल, डीज़ल के दाम

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।