Jodhpur Airport Close: इस साल अगर आपने जोधपुर, श्रीनगर, पुणे या अदमपुर से फ्लाइट बुक करने का प्लान बनाया है, तो एक बार रुकिए और यह खबर ज़रूर पढ़ लीजिए। इंडियन एयर फोर्स के कंट्रोल में आने वाले इन चारों एयरपोर्ट्स पर रनवे रिकार्पेटिंग का काम होना है, जिसकी वजह से सिविलियन फ्लाइट ऑपरेशन्स को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ेगा।
ये सभी एयरपोर्ट्स जॉइंट-यूज़ फैसिलिटी हैं यानी यहां मिलिट्री और सिविलियन दोनों तरह की फ्लाइट्स उड़ती हैं। फाइटर जेट्स के लिए रनवे की क्वालिटी बेहद हाई स्टैंडर्ड की होनी चाहिए, इसीलिए यह मेंटेनेंस ज़रूरी है।
जोधपुर एयरपोर्ट-
सबसे पहले असर जोधपुर के यात्रियों पर पड़ेगा। इंडियन एयर फोर्स की तरफ से जारी नोटिस टू एयरमेन के मुताबिक जोधपुर एयरपोर्ट 29 मार्च से 27 अप्रैल तक सिविलियन फ्लाइट्स के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रिकार्पेटिंग का काम तीन फेज़ में होगा और फाइनल फेज़ मई तक पूरा होने की उम्मीद है। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 मार्च के बाद की बुकिंग्स पहले ही सस्पेंड कर दी हैं। जोधपुर की पाकिस्तान बॉर्डर से नज़दीकी इसे स्ट्रैटेजिक रूप से बेहद अहम बनाती है, इसीलिए यहां के रनवे का अपग्रेड और भी ज़रूरी हो जाता है।
श्रीनगर एयरपोर्ट-
अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं और श्रीनगर की फ्लाइट लेने वाले हैं, तो अगस्त से अक्टूबर के बीच वीकेंड ट्रिप प्लान करते वक्त सावधानी बरतें। श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगस्त से मिड-अक्टूबर तक हर वीकेंड रनवे मेंटेनेंस के चलते फ्लाइट्स बंद रहेंगी। हालांकि वीकडेज़ पर ऑपरेशन्स जारी रहेंगे, इसलिए प्लानिंग थोड़ी स्मार्ट तरीके से करनी होगी।
पुणे एयरपोर्ट-
पुणे एयरपोर्ट पर भी इस साल रनवे रेनोवेशन होना है, हालांकि अभी तक एग्जैक्ट डेट्स का ऐलान नहीं हुआ है। जैसे ही शेड्यूल फाइनल होगा, पुणे से आने-जाने वाले यात्रियों को ऑपरेशनल डिस्रप्शन का सामना करना पड़ सकता है। पुणे के यात्रियों को सलाह है, कि फ्लाइट बुक करने से पहले एयरलाइन अपडेट्स ज़रूर चेक करें।
अदमपुर एयर बेस-
पंजाब में स्थित अदमपुर एयर बेस पर नवंबर के बाद रनवे का काम शुरू होगा। यह बेस भी पाकिस्तान बॉर्डर के करीब है और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में इसकी अहम भूमिका रही है। यहां के अपग्रेड को देश की सुरक्षा के नज़रिए से भी बेहद ज़रूरी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बच्चे बेचकर बनाया करोड़ों का साम्राज्य, इस राज्य में डॉक्टर पर ईडी का बड़ा एक्शन
यात्री क्या करें?
इन सभी एयरपोर्ट्स पर डिस्रप्शन से पहले अथॉरिटीज़ की तरफ से डिटेल्ड एडवाइज़री जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह है, कि फ्लाइट स्टेटस और एयरलाइन अपडेट्स रेगुलर चेक करते रहें और ट्रिप प्लान करते वक्त इन शटडाउन पीरियड्स को ध्यान में ज़रूर रखें। थोड़ी सी सावधानी आपकी यात्रा को परेशानी से बचा सकती है।
ये भी पढ़ें- “बचाओ मत उसे”, मां ने खुद धकेला अपनी 8 साल की बच्ची को ट्रेन के आगे



