Honeymoon Murder Case
    Photo Source - Google

    Honeymoon Murder Case: 2025 का मेघालय हनीमून मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में है। पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को ज़मानत मिल गई। इससे पहले तीन बार उसकी ज़मानत याचिका ठुकराई जा चुकी थी। लेकिन इस बार जो वजह सामने आई वह चौंकाने वाली है, एक क्लेरिकल एरर ने पासा पलट दिया।

    गलत धारा लिखी FIR में-

    NDTV के अनुसार, इस केस में FIR भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 103 यानी हत्या के तहत दर्ज की गई थी। लेकिन गिरफ्तारी के कारणों की सूचना में धारा 403(1) BNS लिखी गई। समस्या यह है, कि BNS में धारा 403(1) होती ही नहीं। पुरानी IPC में धारा 403 संपत्ति के बेईमानी से दुरुपयोग से जुड़ी थी। कोर्ट ने पाया, कि गिरफ्तारी की चेकलिस्ट, गिरफ्तारी मेमो, निरीक्षण मेमो और केस डायरी सभी दस्तावेज़ों में गलत धारा लिखी गई। किसी भी दस्तावेज़ में सोनम को यह नहीं बताया गया, कि उसे BNS की धारा 103 यानी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    4 शर्तों के साथ मिली ज़मानत-

    शिलॉन्ग के एडिशनल DC (जुडिशियल) दशालेन आर खारबटेंग ने सोनम को चार शर्तों के साथ ज़मानत दी। वह फरार नहीं होगी और सबूतों या गवाहों से छेड़छाड़ नहीं करेगी, हर तारीख पर कोर्ट में हाज़िर रहेगी, बिना अनुमति कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगी और 50,000 रुपये का व्यक्तिगत मुचलका दो ज़मानतदारों के साथ देगी।

    ये भी पढ़ें- KitKat का गज़ब जुगाड़, चॉकलेट का रैपर बंद कर देगा आपका फोन, न कॉल न नोटिफिकेशन

    क्या था हनीमून मर्डर का पूरा मामला?

    इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी ने 11 मई 2025 को सोनम से शादी की। 20 मई को दोनों मेघालय हनीमून के लिए निकले। जल्द ही दोनों लापता हो गए और सोहरा पुलिस, NDRF, SDRF और स्थानीय लोगों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। 2 जून को राजा का शव मिला।

    जांच में खुलासा हुआ, कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साज़िश रची थी। तीन किराए के हत्यारों ने वेई सॉडॉन्ग झरने के पास राजा पर हमला किया और शव को खाई में फेंक दिया। 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में एक ढाबे पर मिली और गिरफ्तार हुई। राज कुशवाहा और तीन हत्यारे न्यायिक हिरासत में हैं।

    ये भी पढ़ें- BJP मंत्री नितेश राणे को हुई एक महीने की जेल, सरकारी अधिकारी पर कीचड़..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।