Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां खाना देर से परोसे जाने को लेकर हुए झगड़े ने दो युवकों की जान ले ली। इस मामले में होटल मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आईए जानते हैं, कैसे एक छोटी सी बहस बड़े दुख में बदल गई।
क्या है पूरा मामला-
शुक्रवार रात को श्रीपाल, सत्यम और अनुराग नाम के तीन दोस्त गाजियाबाद के एक ढाबे पर खाना खाने गए। जब उनका ऑर्डर देर से आया, तो इसे लेकर बहस शुरू हो गई। गुस्से में एक कस्टमर ने होटल के स्टाफ को थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद तीनों दोस्त होटल के पिछले हिस्से की गली में चले गए।
लेकिन यहीं से हालात बिगड़ गए। होटल मालिक धर्मेंद्र और उसके कर्मचारी रंजन और सचिन गुस्से में उनके पीछे गए। डिप्यूटी कमीश्नर ऑफ पुलिस निमिष पाटिल के अनुसार, इन लोगों ने तीनों युवकों पर लाठी और रसोई के चाकू से हमला कर दिया। इस खतरनाक हमल में श्रीपाल और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुराग बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई-
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने होटल मालिक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात को इंद्रप्रम अंडरपास के पास गाड़ी की चेकिंग के दौरान पुलिस ने रंजन और सचिन को भी पकड़ लिया। दोनों बदायूं जिले के रहने वाले हैं और उसी होटल में काम करते थे।
जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी। एडिशनल कमीश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या है Biopharma Shakti? जिसके लिए Budget 2026 में दिए गए 10,000 करोड़ रुपये
सबूतों की बरामदगी-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे, तीन जिंदा और इस्तेमाल की गई कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अनुराग को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे दिल्ली के GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- Budget 2026 में क्या आम आदमी को किया गया नजरअंदाज़? Rahul Gandhi ने क्या कहा



