Delhi News
    Photo Source - Google

    Delhi News: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा देखने निकला एक 16 साल का छात्र घर नहीं लौट सका। आरोप है, कि उसने एक दोस्त को हमले से बचाने की कोशिश की और हमलावरों ने उसी पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

    क्या हुआ उस शाम? (Delhi News)

    अंग्रज़ी समाचार वेबसाइट ज़ी न्यूज़ के मुताबिक, घटना मंगलवार, 20 अक्टूबर की शाम की है। जगह है, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा का FP ब्लॉक और PU ब्लॉक इलाका, जहां धार्मिक यात्रा देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। मृतक का नाम अरुण बताया गया है। वह कक्षा 9 का छात्र था और दुर्गा विसर्जन देखने घर से निकला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के दौरान लड़कों के एक समूह ने एक युवक पर हमला कर दिया। अरुण अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच में आया, तब हमलावर उसी पर टूट पड़े।

    हमला कैसे हुआ?

    आरोप है कि समूह ने पहले उस युवक की टांग पर चाकू मारा। वह किसी तरह वहाँ से भाग निकला। इसके बाद बीच-बचाव करने वाले अरुण पर बार-बार चाकू से वार किए गए। ट्रैफिक जाम की वजह से अरुण वहीं फँसा रह गया और हमलावरों ने उसे कई बार चाकू मारा। दोनों घायलों को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे लड़के का इलाज चल रहा है।

    झगड़े की वजह क्या बताई जा रही है? (Delhi News)

    रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की जड़ इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया गया एक कमेंट है, जिसे लेकर विवाद हुआ था। पुलिस पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ कर रही है, जिससे पता चल सके कि हालात कैसे बने और झगड़ा किस बात पर था।

    मास्क लगाकर पहुँचे थे हमलावर?

    बताया गया है, कि आरोपी मास्क पहनकर विसर्जन यात्रा में आए थे। वारदात के बाद वे दशहरा मैदान के पास जमा भीड़ में घुलमिल कर निकल गए। स्थानीय लोगों को शक है कि हमले की योजना पहले से बनाई गई थी और पहचान छिपाने के लिए ही मास्क लगाए गए थे। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

    ये भी पढ़ें- कन्या भोज पर बुलाकर बच्चियों से मारपीट, 500 रुपए गायब होने पर..

    पुलिस की जाँच में क्या चल रहा है?

    आसपास के इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की आवाजाही का पता चले। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है, कि हमलावर भीड़ में से कैसे बच निकले। जांच इस बात की भी हो रही है, कि हमला पहले से तय था या नहीं, और हर आरोपी की क्या भूमिका थी। ये भी देखा जा रहा है, कि क्या आरोपी यात्रा में पहुंचने से पहले ही किसी को निशाना बनाने की सोच चुके थे।

    ये भी पढ़ें- Delhi सरकार का अधिकारियों को सख़्त आदेश, शिकायतों का समय पर निपटारा करो वरना..

    By Juliee Chaurasia

    जूली चौरसिया एक अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो समसामयिक घटनाओं, ज्योतिष, ऑटोमोबाइल, वायरल खबरों और सामाजिक मुद्दों पर सरल और तथ्यात्मक लेखन के लिए जाने जाते हैं। इन्हें जटिल विषयों को भी आसान और पाठकों से जुड़ी भाषा में प्रस्तुत करने की विशेष कला आती है।डिजिटल मीडिया में कई वर्षों का अनुभव रखते हुए, ये हमेशा ट्रेंडिंग और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक तेजी और सटीकता के साथ पहुँचाने पर जोर देते हैं। इनका उद्देश्य है कि हर खबर सिर्फ सूचना न दे, बल्कि पाठकों को समझ और जागरूकता भी प्रदान करे।