भाषा बदलें

    Delhi NCR Weather
    Photo Source - Google

    Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार 21 जनवरी 2026 को राजधानी में हल्के बादल छाने और कुछ इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जो 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

    कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

    बुधवार को दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा। दिन में हल्के बादल दिखाई देंगे और धूप भी निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आने वाले दिनों में राजधानी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

    वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम का मिजाज-

    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, एक शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बुधवार से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इसके असर से गुरुवार से शनिवार के बीच दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान है।

    तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड-

    बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने से ठंड का एहसास और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने बताया, कि हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं। इससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे महसूस हो सकता है।

    हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी-

    शिमला मौसम केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से शनिवार के बीच इन इलाकों में ताजा बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    पंजाब-हरियाणा में जारी है कड़ाके की सर्दी-

    मंगलवार को पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में यह छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहेगी। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ सकता है।

    NCR के अन्य शहरों में भी बारिश-

    गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे NCR के शहरों में भी बारिश की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है, कि बाहर निकलते समय छाता साथ रखें और गर्म कपड़े पहनें।

    ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1.5 करोड़ की ठगी, पत्नी को बताया बहन

    क्या करें लोग-

    बारिश और ठंड के मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए हाथ धोते रहें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

    ये भी पढ़ें- लकड़ी की गाड़ी में घिसटने वाला भिखारी निकला करोड़पति, तीन मंजिला बिल्डिंग और गाड़ियों का मालिक

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।