Delhi Flyover Projects
    Symbolic Photo Source - Google

    Delhi Flyover Projects: दिल्ली सरकार ने राजधानी में तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने जनकपुरी पंखा रोड पर नया फ्लाईओवर बनाने के साथ ही सीलमपुर और जखीरा फ्लाईओवर की मरम्मत के आदेश दिए हैं। इन तीनों परियोजनाओं से दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक की समस्या दूर होगी।

    लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने विभाग को निर्देश दिए हैं, कि जनकपुरी पंखा रोड फ्लाईओवर जल्द पूरा किया जाए। साथ ही सीलमपुर और जखीरा फ्लाईओवर की मरम्मत का काम तुरंत शुरू हो।

    जनकपुरी पंखा रोड पर नया फ्लाईओवर-

    पश्चिमी दिल्ली का जनकपुरी पंखा रोड सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक है। यहां लंबे समय से ट्रैफिक जाम की भारी समस्या बनी हुई है। अब इस समस्या का समाधान होगा। डीईएसयू कॉलोनी से डी-ब्लॉक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर और अध्ययन को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

    यह फ्लाईओवर बनने के बाद पश्चिमी दिल्ली के हजारों लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों के लिए यह बड़ी राहत होगी।

    जखीरा फ्लाईओवर की होगी 20 करोड़ की मरम्मत-

    जखीरा फ्लाईओवर दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण ट्रैफिक जंक्शनों में से एक है। मानसून के दौरान यहां जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। भारी यातायात के दबाव से फ्लाईओवर की हालत खराब हो गई थी। अब इसकी मरम्मत और पुनर्वास के लिए 20.18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

    मरम्मत में एक्सपेंशन ज्वाइंट, बेयरिंग्स का बदलाव और संरचनात्मक मजबूती का काम शामिल है। जलभराव की समस्या को भी दूर किया जाएगा। यह काम पूरा होने के बाद जखीरा जंक्शन से गुजरना आसान हो जाएगा।

    सीलमपुर फ्लाईओवर को मिलेगी मजबूती-

    पूर्वी दिल्ली का सीलमपुर फ्लाईओवर भी प्रमुख यातायात मार्ग है। यहां भी भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस फ्लाईओवर की व्यापक मरम्मत और पुनर्वास के लिए 17.85 करोड़ रुपये मंजूरी दी गई है।

    मरम्मत में एक्सपेंशन ज्वाइंट इलास्टोमेरिक और बेयरिंग्स का बदलाव होगा। प्री-स्ट्रेसिंग स्ट्रैंड्स को मजबूत किया जाएगा। सीएफआरपी लैमिनेट और कार्बन फाइबर रैपिंग के जरिए फ्लाईओवर की लोड-बेयरिंग क्षमता बहाल की जाएगी। यानी फ्लाईओवर अब ज्यादा वजन सहन कर सकेगा और लंबे समय तक चलेगा।

    ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश होगी बारिश? IMD बताया मौसम का हाल

    दिल्ली वालों को मिलेगी राहत-

    इन तीनों परियोजनाओं से दिल्ली के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। लाखों लोग रोजाना इन रास्तों से गुजरते हैं। जनकपुरी में नया फ्लाईओवर बनेगा और सीलमपुर तथा जखीरा के फ्लाईओवर मजबूत होंगे। इससे यात्रा का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी।

    ये भी पढ़ें- लकड़ी की गाड़ी में घिसटने वाला भिखारी निकला करोड़पति, तीन मंजिला बिल्डिंग और गाड़ियों का मालिक

    लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं, कि इन परियोजनाओं पर तेजी से काम हो। जल्द ही दिल्ली वालों को इन सुधारों का फायदा मिलने लगेगा।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।