Double-Decker Skywalk
    Photo Source - Google

    Double-Decker Skywalk: दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। जल्द ही राजधानी में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने जा रहा है, जो रोजाना के ट्रैवल को और भी आसान बना देगा। माधुबन चौक पर देश का पहला डबल-डेकर स्काईवॉक बन रहा है, जिससे रेड लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी काफी स्मूद हो जाएगी। अभी तक यात्रियों को इस छोटे से सफर के लिए ट्रैफिक, भीड़ और ई-रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब यह परेशानी खत्म होने वाली है।

    क्या है इस स्काईवॉक की खासियत-

    यह कोई साधारण फुटओवर ब्रिज नहीं है, बल्कि दो लेवल वाला एक स्मार्ट स्ट्रक्चर है। इसका ऊपरी हिस्सा सीधे मेट्रो की रेड लाइन और मैजेंटा लाइन को जोड़ देगा, जिससे यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने या दोबारा टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं निचला हिस्सा सीधे रोहिणी कोर्ट तक जाने का रास्ता देगा, जिससे लोगों को व्यस्त सड़कों को पार नहीं करना पड़ेगा। इस तरह यह स्काईवॉक न सिर्फ मेट्रो यात्रियों बल्कि आम पैदल यात्रियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

    सफर में कितना आएगा बदलाव-

    इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रियों का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। अभी जो 300 मीटर का रास्ता ट्रैफिक और भीड़ के बीच तय करना पड़ता है, वह अब एक सीधा और बिना रुकावट वाला वॉक बन जाएगा। खास बात यह है, कि इसमें लिफ्ट, एस्केलेटर और रैंप जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को भी आसानी होगी।

    रोहिणी कोर्ट जाने वाले वकीलों और आम लोगों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि अब उन्हें लगभग डोर-स्टेप कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

    कब तक तैयार होगा यह प्रोजेक्ट-

    करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह डबल-डेकर स्काईवॉक सितंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इसका ऊपरी डेक लगभग 182 मीटर लंबा होगा, जो मेट्रो के पेड एरिया को जोड़ेगा, जबकि निचला डेक करीब 173 मीटर लंबा होगा और नॉन-पेड एरिया से कनेक्ट करेगा। इस प्रोजेक्ट को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मिलकर बना रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- बिना पुरुष नेता के कमरे में गए राजनीति में नहीं आ सकतीं महिलाएं, पप्पू यादव के बयान से मचा बवाल

    क्यों खास बन रहा है माधुबन चौक-

    हाल ही में मैजेंटा लाइन के विस्तार के बाद माधुबन चौक एक बड़ा इंटरचेंज हब बनकर उभर रहा है। ऐसे में यह स्काईवॉक आने वाले समय में हजारों यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और स्मार्ट, फास्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- शादी का खाना खाकर 400 से ज़्यादा लोग हुए बिमार, खुशियां बनी मातम, जानिए पूरा मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।