Dinesh Guddu Rao
    Photo Source - Twitter

    Dinesh Guddu Rao: हाल ही में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता दिनेश गुड्डु राव ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर को लेकर एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि वह मांसाहारी थे और गौ हत्या के खिलाफ नहीं थे। बेंगलुरु में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिनेश गुड्डु राव ने दावा करते हुए कहा कि सावरकर ना सिर्फ मांसहारी थे, बल्कि उन्होंने इस प्रथा का सार्वजनिक रुप से प्रचार भी किया था।

    "मांसहारी थे और गोमांस का सेवन करते थे"-

    कांग्रेस मंत्री का कहना है, कि "वह ब्राह्मण होने के बाद भी पारंपरिक खान-पान पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध को नहीं मानते थे। सावरकर एक ब्राह्मण थे, लेकिन वह मांसहारी थे और गोमांस का सेवन करते थे। वह कभी गोहत्या के खिलाफ नहीं थे, इस मामले में वह आधुनिकवादी थे।" इसके साथ ही उन्होंने सावरकर के विचारों की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए कहा कि, "सावरकर की विचारधारा कट्टरवाद की ओर झुकी हुई थी, जबकि गांधी जी की मान्यताएं लोकतांत्रिक थीं, उन्होंने दोनो नेताओं के विचारों में भी काफी बड़े अंतर को उजागर किया और कहा कि, गांधी शुद्ध शाकाहारी थे और हिंदू सांस्कृतिक रुढ़िवाद में गहरी आस्था रखते थे, वह एक लोकतांत्रिक व्याक्ति थे।"

    मुहम्मद अली जिन्ना पर भी टिप्पणी की-

    उनके मुताबिक, गांधी जी के कामों में सहिष्णुता और समावेशिता शामिल थी और ये विशेषताएं उन्हें सावरकर की कट्टरपंथी सोच से अलग बनाती थी। दिनेश राव ने मुहम्मद अली जिन्ना पर भी टिप्पणी की , उन्होंने यह दावा किया कि, वह दूसरे चरम पंथी थे, जिन्ना कभी कट्टर इस्लामावादी नहीं थे, कुछ लोगों ने यह दावा किया कि वह सूअर का मांस भी खा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन्ना मुसलिमों के लिए एक प्रतीक बने, लेकिन वह कट्टरपंथी नहीं थे, लेकिन सावरकर थे।

    भाजपा के नेता-

    राव की इस टिप्पणी के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के नेता अशोक ने सवाल करते हुए कहा, कि कांग्रेस हमेशा हिंदुओं को ही नहीं क्यों निशाना बनाती है? अशोक का कहना है कि कांग्रेस का भगवान टीपू सुल्तान है। कांग्रेस के लोग हमेशा हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाते हैं, मुसलमान को क्यों नहीं? कांग्रेस की मानसिकता ऐसी ही है। हिंदुओं ने चुनाव में अपना फैसला सुना दिया है, हर हिंदुस्तानी उन्हें सबक सिखाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीश ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, कि राहुल गांधी ने सावरकर को बदनाम करना शुरू किया और अब अन्य लोग भी इस कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को लेकर दिया ये विवादित बयान, कांग्रेस ने दिया जवाब कहा..

    देवेंद्र फडणवीश-

    फडणवीश का कहना है, कि लोग सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते। वह बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं। सावरकर जी ने गायों पर अपने विचार बहुत अच्छे से व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा है, कि गाय किसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक उसकी मदद करती है। इसलिए हमने गाय को भगवान का दर्जा दिया। राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक जिले में की एक अदालत में सावरकर पर उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए चलते मानहानि का मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गांधी ने कहा था कि सावरकर भाजपा और आरएसएस के डीन हैं।

    ये भी पढ़ें- महिला पुलिस ने लिया महिला सुरक्षा का जायज़ा, विज़िटर के वेश में देर रात की ऑटो की सवारी, फिर..