Rahul Gandhi
    Photo Source - X

    Rahul Gandhi: जम्मू कश्मीर और हरियाणा दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे आ चुके हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली टिप्पणी सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा है, कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने अप्रत्याशित परिणाम का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, कि वह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से मिली शिकायतों के बारे में चुनाव आयोग को भी सूचित करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों को अपडेट करने में अस्पष्ट मंदी पर चिंता जताई थी।

    लोगों को आभार (Rahul Gandhi)-

    जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन द्वारा 90 सीटों में से 49 सीटें जीतने पर राहुल गांधी ने वहां के लोगों को आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन की जीत को संविधान की जीत और लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत बताया है। इस सबके बीच हरियाणा में भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और हरियाणा में भाजपा अब तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

    बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी भावना (Rahul Gandhi)-

    वहीं हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी भावना थी। उसके बाद भी कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। जबकि एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी के लिए जीत की भविष्यवाणी की गई थी। हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में पार्टी की हैट्रिक का जिक्र करते हुए कहा, कि हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है, उन्होंने इसे संविधान की जीत कहा।

    गैर जिम्मेदार पार्टी-

    इसी बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे गैर जिम्मेदार पार्टी और नफरत फैलाने वाली फैक्ट्री कहा है, जो कि हिंदुओं को बांटना चाहती है और एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा करना चाह रही है। उनका कहना है, कि कांग्रेस गैर-जिम्मेदार पार्टी है और नफरत फैलाने की फैक्ट्री है। कांग्रेस को विकास और विरासत की चिंता नहीं है। हमने दोनों पर ध्यान दिया है, प्रधानमंत्री का कहना है, कि हमारा लक्ष्य किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का विकास कर भारत को विकसित करना है।

    ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा अगर वह इसे पूरा करते हैं तो मैं BJP प्रचार करुं..

    हरियाणा विधानसभा चुनाव-

    महाराष्ट्र में विकास परियोजनाओं के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान, उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की प्रशंसा की और महाराष्ट्र में और भी बड़ी जीत की जरूरत पर बल दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि कांग्रेस की हरियाणा में हार के लगातार सभी पार्टी उस पर हमलावर हो गई। यहां तक की इंडिया गठबंधन के दलों ने भी इसे कांग्रेस के ऑवर कॉन्फिडेंट का कारण बताया है। साथ ही हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने को भी हार का कारण बताया।

    ये भी पढ़ें- Haryana में राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा भाजपा की फैलाई बेरोजगारी की बीमारी ने…