CM Manohar Lal Khattar
    Photo Source - Twitter

    Manohar Lal Khattar: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी टिप्पणी से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने किसानों को लेकर बड़ा दावा किया है। मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान, किसान नहीं हैं। उन्होंने यह दावा किया है कि विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों का लक्ष्य केंद्र और हरियाणा सरकार को गिराना था।

    Manohar Lal Khattar ने कहा-

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब से कुछ लोगों ने किसानों का भेष धारण कर विद्रोह शुरू किया। इसके पीछे की मंशा केंद्र और हरियाणा सरकार को गिराना था। उन बहरुपी व्यक्तियों ने दिल्ली के लाल किले पर भी धावा बोल दिया और ट्रैक्टरों के साथ राजधानी पहुंच गए, वह किसान नहीं थे, 31 अगस्त को शंभू बॉर्डर पर किसानों ने अपने चल रहे, विरोध प्रदर्शन का 200वां दिन मनाया।

    दिल्ली जाने से रोक दिया (Manohar Lal Khattar)-

    13 फरवरी से किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और जब अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया, तो प्रदर्शन कार्य अन्य प्रमुख मुद्दे के अलावा सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमसपी की गारंटी की मांग करने लगे। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर मनोहर लाल खट्टर के बयान पर टिप्पणी करते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि खट्टर साहब को इसलिए हटाया गया।

    वोट शेयर में गिरावट-

    क्योंकि भाजपा को समझ आ गया था, कि जब तक खट्टर साहब हैं, उन्हें एक भी सीट नहीं मिलेगी। हरियाणा में बीजेपी को लोकसभा और पिछले विधानसभा चुनाव में अपने वोट शेयर में उल्लेखनीय गिरावट का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 2014 में 43% से घटकर 2019 में 36.49 प्रतिशत रह गया। इसी तरह लोकसभा में इसका वोट शेयर 2019 में 58.52 प्रतिशत से घटकर 2024 में 46.10% तक रह गया। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

    ये भी पढ़ें- 7 साल के बच्चे को किया टीचर ने टॉर्चर, दिए बिजली के झटके, बैग ले जाना भूल..

    नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित-

    इसके साथ ही हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों के ही नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले हरियाणा में चुनाव 1 अक्टूबर को होने वाले था। लेकिन त्योहारी सीज़न के कारण इसे स्थगित करके 5 अक्टूबर कर दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफी समय से फिर किसानों का मुद्दा उठ रहा है। भाजपा कि कंगना रनौत ने हाल ही किसानों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिके बाद मामला गर्मा गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी।

    ये भी पढ़ें- Champai Soren ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा मेरी जान खतरे..