Congress
    Photo Source - Twitter

    Congress: राज्यसभा के लिए चार सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जाएगा। बिहार में अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश में अभिषेक मनु और महाराष्ट्र में चंद्रकांत के नाम पर मोहर लगा दी गई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी इस समय राय बरेली में लोकसभा की सांसद हैं। आम चुनाव से ठीक पहले सोनिया गांधी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से पहले उन्होंने कहा था, कि अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

    5 बार लोकसभा का चुनाव जीती-

    सोनिया 5 बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं और सांसद बनी है। पहली बार उनका राज्यसभा से सदन में पहुंचना तय माना जा रहा है। सन 1999 में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार सांसद चुनी गई थी। बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। वह बिहार के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ वकील अभिषेक मनोज सिंह भी एक बार फिर से राज्यसभा जाएंगे।

    सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है और इससे पहले सिंघवी राजस्थान से राज्यसभा भेजे गए थे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। इसी तरह से महाराष्ट्र के दिग्गज नेता चंद्रकांत को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे हैं और वह मुंबई के मेयर का पद भी संभाल चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Farmars Protest के चलते ये 8 मेट्रो स्टेशन बंद, यहां देखें लिस्ट

    फिर प्रियंका गांधी के सियासत भविष्य को लेकर चर्चाएं-

    सोनिया गांधी फिलहाल लोकसभा और राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित करने के बाद एक बार फिरसे प्रियंका गांधी को लेकर उनके सियासत में आने वाले भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज़ होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि अब लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को रायबरेली की सीट पर उतारा जा सकता है। अमेठी सीट कांग्रेस के पास वैकल्पिक तौर पर है।

    हालांकि 2019 के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हार मिली थी। यहां से बीजेपी की स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की थी। पूर्व इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। 15 अगस्त 1964 में राज्यसभा की सदस्य रही, सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा।

    ये भी पढ़ें- Congress ने MSP कानून की दी गारंटी, राहुल गांधी ने कहा इंडिया की..