Budget 2026 Cheaper and Costlier
    Symbolic Photo Source - Google

    Budget 2026 Cheaper and Costlier: आज का दिन हर भारतीय के लिए बहुत ज़रूरी रहा। वित्त मंत्री निरमला सीतारामन ने संसद में यूनियन Budget 2026-27 पेश किया। जिसके बाद आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई बदलाव आने वाले हैं। कुछ चीज़ें अब पहले से भी सस्ती मिलेंगी, जबकि कुछ चीज़ों के दाम बढ़ने वाले हैं। तो चलिए समझते हैं, कि इस बर Budget का मतलब आपके लिए क्या है।

    पहले बात करते हैं क्या-क्या सस्ता हुआ?

    सरकार ने इस बार कस्टम ड्यूटी कम करके कई ज़रूरी चीज़ों को आम लोगों की पहुंच में लाने की कोशिश की है। सबसे बड़ा फैसला यह रहा, कि कैंसर के मरीज़ों के लिए 17 तरह की दवाइयां अब पहले से सस्ती मिलेंगी। इसके अलावा 7 दुर्लभ बीमारियों पर भी इलाज की दवाइयां और खाने की चीज़ों पर ड्यूटी कम की गई है, जो मरीज़ों के परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है। चमड़े के जूते और टेक्सटाइल कपड़ों पर भी ड्यूटी कम हुई है, जिससे फैशन और फुटवेयर इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा।

    इसके पहले भी नहीं, इस बार समुद्री खाना जैसे मछली और झिंगा भी सस्ता होने वाला है। अगर आप विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह भी अच्छी खबर है, कि ओवरसीज़ एयर पैकेज और विदेशी शिक्षा भी पहले से कम मंहगी होंगी। सोलर ग्लास और लिथियम-आयन सेल पर भी कम ड्यूटी लगेगी, जो आगे चलकर बैटरी और सोलार एनर्जी को सस्ता करेगी।

    अब जानिए क्या-क्या मंहगा हुआ?

    हर बजट में कुछ सस्ता होता है, तो कुछ मंहगा भी होता है। इस बार शराब और सिगरेट पर ड्यूटी बढ़ी है, जिसके चलते इनके दाम बढ़ने वाले हैं। खनिज, लोहा और कोयला भी अब पहले से ज़्यादा दामों पर मिलेंगे। इसके अलावा स्टॉक मार्केट में ऑप्शन ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ेक्शन टैक्स भी बढ़ा दिया गया है, जो स्टॉक ट्रेडर्स के लिए एक ज़रूरी बदलाव है।

    लेकिन रुकिए शराब के बारे में एक और खबर?

    दिलचस्प बात यह है, कि भले ही बजेट में शराब मंहगी होने की बात कही गई हो, लेकिन India-EU फ्री ट्रेड डील की वजह से यूरोप से आने वाली वाइन और बीयर शायद सस्ती भी हो सकती है। इस डील में यूरोपियन यूनियन के 96.6 प्रतिशत एक्सपोर्ट पर टैरिफ कम या खत्म किया जाएगा।

    बजट 2026 सस्ता- मंहगा एक नज़र में-

    क्रम संख्या क्या सस्ता हुआक्या मंहगा हुआ
    1पर्सनल यूज़ के इम्पोर्टेड गुड्सशराब (Alcohol)
    2कैंसर मरीज़ों के लिए 17 दवाइयाँसिगरेट (Cigarettes)
    37 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयाँ व खानानूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के पास
    4चमड़े के जूते (Footwear)खनिज, लोहा और कोयला
    5टेक्सटाइल कपड़े (Garments)स्टॉक ऑप्शन और ट्रेडिंग
    6समुद्री खाना (Seafood)
    7ओवरसीज़ ट्यूर पैकेज
    8लिथियम-आयन बैटरी सेल
    9सोलार ग्लास
    10क्रिटिकल मिनरलस
    11बायोगैस-मिक्स CNG
    12एयरक्रेफ्ट मैनुफैक्चरिंग पार्स
    13माइक्रोवेव ओवन
    14विदेशी शिक्षा (Foreign Education)

    ये भी पढ़ें- क्या है Rohit Act? छात्र क्यों कर रहे विरोध प्रदर्शन? जानिए डिटेल

    बजट पर कैसी रहीं प्रतिक्रियाएं?

    81 मिनट के बजट भाषण में निरमला सीतारामन ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग, सेमीकंडक्टर मिशन और रेयर अर्थ कॉरिडोर जैसे कई बड़े मुद्दे छुए। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के नेताओं ने इसे सराहा, जबकि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसे बेरंग बताया।

    ये भी पढ़ें- क्या है Rohit Act? छात्र क्यों कर रहे विरोध प्रदर्शन? जानिए डिटेल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।