Delhi Assembly elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, दिल्ली की राजनीति में हल-चल तेज हो रही है। वहीं रविवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बहुत से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं पर भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी उपस्थित थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल नागर ने भाजपा को ज्वाइन किया। कपिल नागर, जो मॉडल टाउन विधानसभा के कमला नगर वार्ड से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं।
अब बीजेपी के साथ हाथ मिला चुके हैं। उनके साथ 100 से ज्यादा विधायक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा भाजपा के रमेश बिधुरी, जो की कालकाजी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार हैं, की मौजूदगी में बहुत से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

भाजपा नेता रमेश बिधुरी(Delhi Assembly elections 2025)-
बीजेपी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेश बिधुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार जताया है और कहा, कि मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार का हिस्सा बन चुके हैं और हम सबके लिए इससे बड़ी कोई कोशिश नहीं हो सकती। मोदी जी का एक ही संदेश है, "सभी का साथ, सभी का विकास।" हमें यह प्रयास करने होंगे, कि साल 2047 में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में पहचाना जाए। विधुरी ने मुख्यमंत्री आतिशी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि आतिशी दिल्ली वासियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और अब वह वोट मांगने के लिए आई हैं।
कलकाजी विधानसभा सीट(Delhi Assembly elections 2025)-
पिछले 4 साल में जनता के किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया है, वहीं रमेश, जो कि कलकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार है, का कहना है, कि दिल्ली में लोग बुरी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, की सड़कें, गली, मोहल्ले और खस्ता हालत हो चुकी हैं, सीवर व्यवस्था भी चर्मराई हुई है, लोग घर में घुसने से पहले अपने जूतों पर कीचड़ लगाकर आते हैं। पीने का पानी गंदा है, यह सब समस्याएं पिछले 4 सालों से बिना किसी समाधान के बनी हुई हैं।
आतिशी पर सवाल(Delhi Assembly elections 2025)-
वहीं बिधुरी ने मुख्यमंत्री आतिशी पर सवाल करते हुए कहा, कि कभी उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने का फुर्सत नहीं मिली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने वाले हैं और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन प्रमुख माध्यमिक पार्टी आप, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस जो कि दिल्ली में 15 साल तक सत्ता में बनी हुई थी। पिछले दो विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से हार चुकी है। और एक भी सीट नहीं जीत पाई।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज महाकुम्भ में कैसे लगी आग? यहां जानें पूरा मामला
विधानसभा चुनाव-
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने 2020 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए, 70 में से 62 सीटें हासिल की। जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटें ही मिली हैं। इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती पूर्ण होने वाला है। आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ही दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार चुनावी हथकंडें अपना रहे हैं। बीजेपी का उद्देश्य दिल्ली में अपने घर को मजबूत करना है। जबकि आम आदमी पार्टी अपनी जीत को दोहराने के लिए पूरी कोशिश करने में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें- चार बच्चे पैदा करने पर इन युवाओं को मिलेगा एक लाख का इनाम, इस राज्य में…