AQI
    Photo Source - Google

    AQI: सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली के साथ भारत के दो और शहर शामिल

    Last Updated: 13 नवम्बर 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    AQI: दिल्ली को दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर के रूप में माना जाता है। दिवाली के एक दिन बाद यानि सोमवार को भी इसका एक्यूआई लेवल खतरनाक श्रेणी में चला गया, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाला है। 100 प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ता के स्तर के माप के मुताबिक, भारत की राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 10:00 बजे तक वायु की गुणवत्ता 443 यानि खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। पाकिस्तान का लाहौर 384 AQI के साथ सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

    दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर-

    तीन प्रमुख भारतीय शहर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई सबसे प्रदूषित शहरों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोलकाता 196 AQI के साथ सूची में चौथे नंबर पर है। वहीं उसके बाद 156 AQI के साथ मुंबई नौवे स्थान पर पहुंच गया। लाइव रैंकिंग के मुताबिक, 100वें स्थान पर रहने के बाद मैक्सिको सिटी को दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

    AQI के लेवल को 6 समूह में विभाजित-

    AQI के लेवल को 6 समूह में विभाजित किया गया है। जिसमें 0-50 अच्छा और 301+ खतरनाक होता है। 50-100 पर AQI को मध्यम माना जाता है। जबकि 101-150 और 151-200 पर संवेदनशील समूहों के लिए अस्वस्थ माना जाता है। दूसरे चरण की ओर 201-300 के बीच एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार की रात प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।

    ये भी पढ़ें- Amarnath Cave Road का कश्मीरी पंडित भी क्यों कर रहो हैं विरोध, जानें

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-

    प्रतिबंध होने के बावजूद भी दिवाली पर पटाखे चलाए गए। सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शहर का AQI 24 घंटे का औसत खराब श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को 8:00 बजे 283 दर्ज किया गया, जो रविवार दोपहर 3:00 बजे 218 के आंकड़े से कम हो गया था। पिछली दिवाली पर AQI 312 था, जबकि 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2015 में दिवाली के दिन AQI 342, 2016 में 331 और 2017 में 319 था।

    ये भी पढ़ें- Air Pollution के चलते दिल्ली सरकार ने शुरू की Odd-Even योजना, जानें