Air India Retrofit VT-ANT Aircraft: एयर ट्रैवल करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। Air India का पहला रेट्रोफिटेड Boeing 787-8 विमान, जिसका रजिस्ट्रेशन VT-ANT है, अब दिल्ली पहुंच चुका है। इस विमान को पूरी तरह से नया लुक और मॉडर्न सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और आरामदायक सफर मिलने वाला है।
यह विमान अमेरिका के सैन बर्नार्डिनो से सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुआ और बिना रुके लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचा। इस खास उड़ान ने यह भी साबित कर दिया, कि यह विमान लंबी दूरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स के लिए पूरी तरह सक्षम है।
अब इंटरनेशनल रूट्स पर मिलेगा नया एक्सपीरियंस-
एयर इंडिया का यह अपग्रेडेड Boeing 787-8 अब यूके, यूरोप, अमेरिका और फार ईस्ट जैसे इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ान भरेगा। इसका मतलब है, कि अब इन रूट्स पर सफर करने वाले पैसेंजर्स को एकदम नया और प्रीमियम ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलेगा। एयरलाइन का कहना है, कि इस अपग्रेड के बाद यात्रियों को फ्लाइट के अंदर एक फ्रैश फील मिलेगी, जो उन्हें लंबे सफर में भी थकान महसूस नहीं होने देगी। यानी अब इंटरनेशनल ट्रैवल थोड़ा और कंफर्टेबल और एन्जॉएबल बनने वाला है।
केबिन से लेकर सीट्स तक सब कुछ बदला-
इस रेट्रोफिट प्रोजेक्ट में विमान के लगभग हर हिस्से को अपग्रेड किया गया है। सीट्स को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है, केबिन की लाइटिंग को मॉडर्न टच दिया गया है और पूरे इंटीरियर को नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट और सर्विस एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है, ताकि पैसेंजर्स को एक प्रिमियम फील मिल सके। एयर इंडिया के मुताबिक, यह बदलाव सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि यात्रियों के ओवरऑल कम्फर्ट को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
अमेरिका में हुआ पूरा मेकओवर-
इस विमान का पूरा केबिन रिफ्रेश अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित Boeing Modification Center, Victorville में किया गया है। यहां अत्याधुनिक तकनीक के जरिए इसे नए फीचर्स से लैस किया गया। इसके बाद सैन बर्नार्डिनो स्थित AeroPro पेंट फैसिलिटी में इस विमान को एयर इंडिया की नई लिवरी में रंगा गया। यह नई लिवरी एयर इंडिया की बदलती ब्रांड पहचान और मॉडर्न अप्रोच को दिखाती है।
पूरे फ्लीट को अपग्रेड करने की तैयारी-
एयर इंडिया सिर्फ एक विमान तक सीमित नहीं है। कंपनी इस तरह के अपग्रेड अपने 26 अन्य विमानों में भी करने की योजना पर काम कर रही है। इसका सीधा फायदा आने वाले समय में लाखों यात्रियों को मिलेगा, जो एयर इंडिया के जरिए इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं। इस पहल से साफ है कि एयर इंडिया अपनी सर्विस क्वालिटी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है और ग्लोबल एयरलाइंस के साथ मुकाबले के लिए खुद को मजबूत बना रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway के उद्घाटन से प्रॉपर्टी कीमतों में 15-25% उछाल, ये शहर सबसे बड़े फायदे में
लंबी उड़ान, बड़ा भरोसा-
VT-ANT विमान की यह फेरी फ्लाइट प्रशांत महासागर के ऊपर से गुजरते हुए दिल्ली पहुंची। इतनी लंबी दूरी की यह नॉन-स्टॉप यात्रा इस विमान की क्षमता और भरोसे को दर्शाती है। कुल मिलाकर, एयर इंडिया का यह नया कदम यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जहां अब सफर सिर्फ दूरी तय करना नहीं बल्कि एक आरामदायक और प्रीमियम अनुभव बन जाएगा।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में कैसे हुआ ब्लास्ट? 9 लोगों की गई जान, 40 हुए घायल



