Vedanta Plant Blast
    Photo Source - Google

    Vedanta Plant Blast: 14 अप्रैल 2026 की वह दोपहर छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले के सिंघितराई गांव में काम करने वाले मज़दूरों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में यूनिट 1 के बॉयलर ट्यूब में अचानक ज़ोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते पूरा प्लांट दहशत में डूब गया। सैकड़ों कामगार जान बचाने के लिए भागने लगे कोई इधर, कोई उधर। इस भगदड़ में कई लोग गिरे, कई घायल हुए और दुर्भाग्य से 9 मज़दूरों ने अपनी जान गंवा दी।

    हादसे की तस्वीर-

    शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 4 और फिर 8 बताई गई, लेकिन बचाव कार्य पूरा होने के बाद मृत्यु संख्या 9 पहुंच गई। करीब 30 से 40 मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत रायगढ़ और बिलासपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। बॉयलर में हुए विस्फोट का असर इतना तीव्र था, कि आसपास काम कर रहे सभी कामगार घबराकर बाहर की तरफ दौड़ पड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    मारे गए मज़दूर-

    जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए और घायल हुए अधिकांश मज़दूर वेदांता के बिज़नेस पार्टनर एनजीएसएल यानी एनजीएसएल के कर्मचारी थे, जो इस यूनिट के संचालन और रखरखाव का काम संभालते हैं। यह बात और भी चिंताजनक है क्योंकि ठेके पर काम करने वाले मज़दूरों को अक्सर कम सुरक्षा उपकरण और कम प्रशिक्षण मिलता है।

    कैसे हुआ विस्फोट-

    सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। वेदांता लिमिटेड ने इस “दुखद घटना” की पुष्टि करते हुए कहा, कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। सरकार ने भी सुरक्षा में संभावित लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं।

    ये भी पढ़ें- नोएडा में हालात बेकाबू, सेक्टर 121 में घरेलू कामगारों का तांडव, पुलिस वैन पर किया हमला, देखें वीडियो

    यह पहली बार नहीं-

    यह घटना इसलिए और भी चिंताजनक है, क्योंकि जनवरी 2026 में ही बालोदाबाज़ार के एक स्टील प्लांट में भी ऐसे ही एक घातक विस्फोट में कई लोगों की जान गई थी। यानी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कब तक मज़दूर अपनी जान की क़ीमत पर काम करते रहेंगे और कब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे, यह सवाल आज हर किसी के ज़ेहन में है।

    ये भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway के उद्घाटन से प्रॉपर्टी कीमतों में 15-25% उछाल, ये शहर सबसे बड़े फायदे में

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।