Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan
    Photo Source - Google

    Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan: तमिल सिनेमा के सबसे चर्चित जोड़े थलपति विजय और त्रिशा कृष्णन को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। इस बार चिंगारी लगाई है, त्रिशा की मां Uma Krishnan के एक छोटे से लाइक ने। यह कोई साधारण लाइक नहीं था, यह उस रील पर था, जिसमें दावा किया गया था, कि विजय और त्रिशा जल्द ही शादी करने वाले हैं और बस फिर क्या था, फैंस ने इसे शादी की पक्की मुहर मान लिया।

    कहां से शुरू हुई यह पूरी कहानी?

    यह सिलसिला तब शुरू हुआ, जब TVK प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की। उसके बाद से विजय और त्रिशा का नाम एक साथ लिया जाने लगा। हाल ही में दोनों एक शादी के रिसेप्शन में साथ नजर आए और वो भी मिलते-जुलते कपड़ों में। इस एक तस्वीर ने अफवाहों को हवा दे दी। चर्चा यह भी रही, कि विजय ने यह कदम जानबूझकर उठाया, जिससे त्रिशा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जा सके।

    वो रील जिसने सबकुछ बदल दिया-

    हाल ही में एक फैन ने एक रील बनाई जिसमें दावा किया गया, कि विजय और त्रिशा चुनावों के बाद जल्द ही शादी करेंगे और इस बारे में एक बड़ा ऐलान भी होने वाला है। यह रील तेजी से वायरल हुई लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह था, त्रिशा की माँ Uma Krishnan का इस रील पर ‘Like’। फैंस की नजर से यह बात छुपी नहीं रही और देखते ही देखते यह लाइक हर जगह चर्चा का विषय बन गया।

    फैंस दो खेमों में बंटे-

    Uma Krishnan के इस लाइक ने फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ वे लोग हैं, जो इसे शादी की पुष्टि मान रहे हैं और Reddit पर लिख रहे हैं, कि Uma भी इस रिश्ते को जल्द देखना चाहती हैं। दूसरी तरफ त्रिशा के वे पुराने फैंस हैं, जो इन सब बदलावों को अभी पचा नहीं पा रहे और कह रहे हैं, कि शायद यह लाइक गलती से हो गया। लेकिन जो लोग Uma की सोशल मीडिया गतिविधि पर नजर रखते हैं, वे बताते हैं, कि पहले भी जब-जब विजय-त्रिशा के रिश्ते को लेकर कोई पोस्ट आई Uma ने लाइक किया और बाद में वो बातें सच निकलीं।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन है Farman Khan? जिससे परिवार की मर्जी के खिलाफ की मोनालिसा ने शादी

    विजय की चुप्पी-

    इन तमाम अटकलों के बीच विजय अपनी पुरानी आदत के मुताबिक पूरी तरह खामोश हैं। न कोई बयान, न कोई सफाई। लेकिन जानकार कहते हैं, कि उनकी यह चुप्पी भी एक जवाब है। संगीता का तलाक का मामला अभी कानूनी तौर पर सुलझा नहीं है और जब तक वह नहीं होता, तब तक किसी बड़े ऐलान की उम्मीद कम है। लेकिन Uma Krishnan का वह एक लाइक लाखों दिलों में उम्मीद जगा गया है।

    ये भी पढ़ें- Arrest Badshah: बादशाह को जहां मिले वहां पकड़ो, महिला आयोग ने पुलिस को दिया सीधा आदेश

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।