भाषा बदलें

    Skanda
    Photo Source - Google

    Skanda: अगस्त के महीने में बहुत सी सक्सेसफुल फिल्में रिलीज हुई, जैसे ग़दर 2, ओमजी 2, ड्रीम गर्ल 2 और जेलर। इन फिल्मों की सक्सेस के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए और भी कई बड़ी फिल्में कतार में है। इनमें से एक साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्कंदा भी है। जब से इस मूवी के अनाउंसमेंट हुई है फिल्म के रिलीज का बेसब्री से सब इंतजार कर रहे थे। अब स्कंद का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

    27 अगस्त को ट्रेलर जारी-

    राम पोथीनेनी की फिल्म स्कंदा का हिंदी में ट्रेलर 27 अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट के ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फैंस के एक्साइटमेंट को ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है। इस ट्रेलर की शुरुआत में राम पोथीनेनी के स्वैग और दबंग डायलॉग से होती है। फिर हीरोइन के साथ उनकी रोमांटिक नोक-झोक की झलक भी देखने को मिलती है।

    ट्रेलर एक्शन से भरपूर-

    स्कंदा का यह ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। राम पोथीनेनी का एक्शन जबरदस्त है। जबरदस्त डायलॉग के साथ खतरनाक एक्शन होश उड़ाने वाला है। ट्रेलर के आखिर में राम पोथीनेनी ने अपने अलग अवतार से फैंस के दिल की धड़कनें तेज कर दी हैं। साउथ की इस फिल्म में दमदार डायलॉग की कोई कमी नहीं है। लड़ाई के अलावा मूवी में फैमिली लव को भी तवज्जो दिया गया है। इस फुल फैमिली ड्रामा का ट्रेलर अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गया।

    कितनी भाषाओं में होगी रिलीज-

    स्कंदा एक पैन इंडिया मूवी है, इसे तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। राम पोथीनेनी की यह फिल्म भारत समेत दुनिया भर में 15 सितंबर 2023 को थिएटर में दस्तक देने वाली है। राम के साथ लीड रोल में श्री लीला भी मुख्य भूमिका निभा रही है। फिल्म का निर्माण बायो बोयापति श्रीनू ने किया है।

    ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने फिल्म रॉकी और रानी को लेकर कही ये बड़ी बात

    शाहरुख खान की फिल्म जवान भी पेन इंडिया लेवल पर लांच-

    कुछ समय पहले ही स्कंद का टीजर जारी किया गया था। जिसे काफी पसंद किया गया, इस मूवी की रिलीज से पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान भी पेन इंडिया लेवल पर लांच होने वाली है। अब देखना यह होगा की यह मूवी जवान के सामने टिक पाती है या नहीं। इसके अलावा स्कंदा के बाद जल्द ही राम आने वाली फिल्म स्मार्ट के सीक्वल ‘डबल स्मार्ट’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

    ये भी पढ़ें- Captain Miller Teaser Review: धनुष का खूंखार अवतार देख फैंस हुए दिवाने

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।