Salman Khan Ramayan Movie: बॉलीवुड में पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का अपना अलग ही जादू होता है। रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों पर जब बड़े-बड़े सितारे फिल्में करते हैं, तो दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो जाती है। राम, सीता, रावण और हनुमान जैसे पौराणिक किरदारों को बड़े पर्दे पर निभाने की होड़ हमेशा से रही है। आज जब नितेश तिवारी की भव्य ‘रामायण’ फिल्म की चर्चा जोरों पर है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, तब एक पुरानी और लगभग भूली हुई कहानी फिर से सुर्खियों में आ गई है, वो कहानी जिसमें सलमान खान राम बनने वाले थे।
सालों पहले एक और रामायण फिल्म-
इस साल रिलीज़ होने जा रही नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को अब तक की सबसे महंगी और ग्रैंड पौराणिक फिल्म बताया जा रहा है। रणबीर कपूर इसमें राम का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन इससे सालों पहले एक और रामायण फिल्म बनने वाली थी, जिसमें खुद सलमान खान भगवान राम बनने वाले थे।
सलमान खान को राम की भूमिका के लिए फाइनल-
यह कहानी शुरू होती है सोहेल खान से, जिन्होंने फिल्म ‘औज़ार’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। उसी समय उन्होंने रामायण पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की। फिल्म के लिए तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी थीं। सलमान खान को राम की भूमिका के लिए फाइनल किया गया था और सीता के किरदार के लिए सोनाली बेंद्रे को कास्ट किया गया। फिल्म में बाद में पूजा भट्ट की भी एंट्री हुई। शूटिंग काफी हद तक हो चुकी थी, करीब 40 प्रतिशत हिस्सा फिल्माया जा चुका था। सलमान खान ने राम के लुक में धनुष और बाण लिए फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया था।
प्रोजेक्ट की नींव हिली-
सब कुछ शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा था, लेकिन तभी एक ऐसा विवाद सामने आया, जिसने पूरे प्रोजेक्ट की नींव ही हिला दी। शूटिंग के दौरान सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मीडिया में ये खबरें फैलने लगीं, कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। यहां तक कि एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने भी इस रिश्ते को लेकर संकेत दिए थे।
रिश्ते से दूरी-
लेकिन जब सलमान खान के पिता सलीम खान को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने सोहेल को इस रिश्ते से दूरी बनाने की सलाह दी। सलीम खान के अनुसार, यह रिश्ता फिल्म और परिवार दोनों के लिए सही नहीं था। सलमान खान ने भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पूजा भट्ट को खान परिवार का रवैया पसंद नहीं आया। आखिरकार उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया।
ये भी पढ़ें- KBC 17: जानिए कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के लिए कितने करोड़ लेते हैं अमिताभ बच्चन
राम का किरदार-
पूजा भट्ट के फिल्म छोड़ने के बाद पूरा प्रोजेक्ट रुक गया। न तो फिल्म आगे बढ़ सकी और न ही सोहेल और पूजा का रिश्ता। सलमान खान को राम का किरदार निभाने का जो मौका मिला था, वो हमेशा के लिए उनसे छिन गया। आज जब हम नितेश तिवारी की रामायण और रणबीर कपूर के राम अवतार को लेकर उत्साहित हैं, तो यह याद करना जरूरी है. कि कभी सलमान खान भी राम बनने के बेहद करीब थे। अगर उस समय की फिल्म पूरी हो जाती, तो शायद पौराणिक सिनेमा का चेहरा ही कुछ और होता।
ये भी पढ़ें- क्या Rapper Fazilpuria पर उनके दोस्तों ने ही करवाई फायरिंग? जानिए पूरा मामला