Orry Sara Ali Khan Controversy
    Photo Source -X

    Orry Sara Ali Khan Controversy: हाल ही में सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने अपने फ्रेंड ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दरअसल ओरी का इंडस्ट्री में बहुत से सैलेबस के साथ अच्छा रिश्ता है। लेकिन अब लगता है, कि सारा के साथ उनके पहले जैसे अच्छे रिश्ते नहीं रहे। दरअसल कुछ दिन पहले ओरी ने एक इंस्टाग्राम पर रियल शेयर की थी। जिसमें सारा अमृता और पलक जैसे नाम का मजाक उड़ाया गया था। कई यूजर्स ने इसे सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह और एक्ट्रेस पलक तिवारी पर टोंट माना।

    इंस्टाग्राम कमेंट से शुरु हुआ विवाद-

    अब ओरी ने सारा और उनके करियर को लेकर मामले को और ज्यादा बढ़ा दिया। दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई, एक रील में ओरी एक ब्रा प्रिंट वाली शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस एक यूजर ने कमेंट में किया, “आखिर यह ब्रा किस चीज को थाम हुए हैं, जिसके बाद ओरी ने न सिर्फ उस कमेंट को पीन किया, बल्कि तीखे अंदाज में यह जवाब दिया, कि सारा अली खान के हिट गाने।” जब एक और यूजर ने लिखा, कि “उम्मीद है वह भी हंस रही होगी, तो ओरीऑडी ने दोबारा जवाब देते हुए कहा, कि अपने करियर पर।

    ट्रोल भी हुए Orry-

    इसके बाद इस बातचीत ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया और बहुत से इंस्टाग्राम यूजर्स इस पर हंसते हुए इमोजी भेजते हुए नजर आए। जिसके बाद ओरी ने बहुत से कमेंट्इस को लाइक भी किया। लेकिन कई लोगों ने आलोचना भी की, एक रैडीट यूज़र ने कहा, “कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा, कि वह इतने खुलेआम बकवास कर रहा है,” वहीं दूसरे का कहना है, कि उसने अपनी जिंदगी में आखिर क्या हासिल किया है, कि यह दूसरों को नीचा दिखा रहा है और नीचा दिखाना भी वैसे घटिया लोग करते हैं”, वहीं तीसरे यूज़र ने कहा, कि कितना घटिया इंसान है।”

    ये भी पढ़ें- Badshah सबकुछ छोड़कर क्यों जाना चाहते थे स्वीज़रलैंड? खुद बताया कारण

    क्या काम करते हैं ओरी?

    वैसे तो ओरी को पार्टियों में पोटो खिचवाने के लिए बुलाया जाता है, जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम (20 से 30 लाख) दिए जाते हैं। इसके साथ ही वह इससे अपने ब्रांड्स का प्रमोशन भी करते हैं। लेकिन ओरी का काम सिर्फ पार्टियों में जाना नहीं है। इसके अलावा ओरी रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर भी काम करते हैं, जिससे अंबानी परिवार के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। इसके साथ ही उनके कई मैनेजर हैं और वह अपने काम को लेकर गंभीर रहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Mouni Roy हुईं शादी में हैरासमेंट की शिकार, सोशल मीडिया पर शेयर किया पूरा वाकया

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।