Krishna Abhishek and Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पर्सनल इशू अब सार्वजनिक हो चुके हैं। हाल ही में सुनीता ने आरोप लगाया, कि गोविंदा का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इस बात पर गोविंदा ने न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक का नाम भी बीच में ले आए। अब कृष्णा ने भी अपनी तरफ से सफाई दी है, जो काफी दिलचस्प है।
गोविंदा का आरोप-
जब गोविंदा से उनके और सुनीता के बीच चल रहे तनाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कृष्णा अभिषेक के टेलीविजन शोज का जिक्र करते हुए कहा, कि राइटर्स अक्सर उनसे ऐसी बातें बुलवाते हैं जिनसे उन्हें अपमानित महसूस होता है। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कृष्णा को सावधान रहने की सलाह दी है, लेकिन सुनीता हमेशा परेशान रहती थीं जब भी वो कुछ ऐसा कहते जो उन्हें पसंद नहीं आता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें हमेशा यह समझ नहीं आता कि उनके दोस्त कब नाराज़ हैं या तनाव में हैं, और वो शांत रहने की कोशिश करते हैं।
यह बयान सुनकर लगता है, कि गोविंदा अपने फैमिली इशू को लेकर थोड़े डिफैंसिव हो गए हैं और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कृष्णा पर आरोप लगा दिया, कि उनके कॉमेडी शोज में उनका मज़ाक उड़ाया जाता है।
कृष्णा का प्यार भरा जवाब-
HT City के मुताबिक, कृष्णा ने कहा, कि वह गोविंदा मामा से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने गोविंदा को लैजेंड बताते हुए कहा कि उनके विचार नेक्ट लेवल के हैं, और शायद इसीलिए वो चीजों को एक अलग नज़रिए से देखते हैं। कृष्णा ने समझदारी दिखाते हुए कहा, कि एक ही बयान अलग-अलग लोगों को पॉज़िटीव या सरकास्टिक लग सकता है, लेकिन वो इसे पॉज़िटिव तरीके से लेते हैं।
सुनीता ने पहले ही कर दी थी सफाई-
दिलचस्प बात यह है, कि इससे पहले एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने खुद कहा था, कि 2016 से परिवार में चल रहे टैंशन, अब ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया, कि कृष्णा उनके साथ बड़े हुए हैं, विनय, डम्पी और उनके देवर के बेटे के साथ। सुनीता ने कहा, कि वो सभी उनके बच्चों की तरह हैं और उन्होंने अतीत की सब बातें भुला दी हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि अब वो बस चाहती हैं, कि सभी बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें और उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें- अब Zakir Khan ने क्यों किया लॉन्ग ब्रेक का ऐलान? यहां जानिए असली कारण
लेकिन अब गोविंदा के ताजा बयान से लगता है, कि शायद सब कुछ उतना स्मूद नहीं है, जितना सुनीता ने दावा किया था। परिवार के अंदर की कड़वाहट अभी भी कहीं न कहीं मौजूद है और यह पब्लिक स्टेटमेंट के जरिए बाहर आ रही है। फैंस को उम्मीद है, कि यह पैमिली ड्रामा जल्द ही खत्म होगा और सब फिर से नॉर्मल हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Neha Kakkar ने कहा ‘अलविदा’! रिश्तों और काम से ब्रेक लेकर डिलीट कीं सभी स्टोरीज



