3 Idiots 2: बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक ‘3 Idiots’ अब अपने सीक्वल के साथ वापसी करने जा रही है। 2009 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘3 Idiots 2’ में आमिर खान, करीना कपूर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की ओरिजिनल टीम फिर से एक साथ नज़र आएगी। फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे और विधु विनोद चोपड़ा प्रोजेक्ट को बैक कर रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है।
पहली फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीता था और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब मेकर्स उसी जादू को फिर से पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं। एक सूत्र ने Pinkvilla को बताया, कि स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और पूरी टीम बेहद excited है। सूत्र ने कहा कि पहली फिल्म का जादू वापस आ गया है और यह उतनी ही फनी, इमोशनल और मीनिंगफुल है।
15 साल बाद फिर मिलेंगे रणछोड़, फरहान और राजू-
‘3 Idiots 2’ की कहानी पहली फिल्म के 15 साल बाद शुरू होगी। पहले हिस्से के climax में जहां तीनों दोस्त अलग-अलग रास्तों पर चले गए थे, वहीं से कहानी आगे बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार, तीनों दोस्त एक नए एडवेंचर के लिए फिर से मिलेंगे। यह कंटिन्यूएशन उन सभी सवालों के जवाब देगी जो दर्शकों के मन में पिछले 15 सालों से चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Gaurav Khanna बने Bigg Boss 19 के विजेता, साथ ही सलमान ने किया एक सर्प्राइज़ अनाउंसमेंट
इस सीक्वल का टाइमिंग भी दिलचस्प है। राजकुमार हिरानी और आमिर खान दादासाहेब फाल्के पर बन रही बायोपिक का काम फिलहाल रोक चुके हैं, क्योंकि दोनों स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। हिरानी के मन में ‘3 Idiots’ के सीक्वल का आइडिया काफी समय से था, लेकिन वे इसे परफेक्ट बनाना चाहते थे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 का विजेता ऑनलाइन लीक? विकिपीडिया स्क्रीनशॉट में गौरव खन्ना ने…
रिपोर्ट के मुताबिक, हिरानी ने काफी समय लगाकर इस सीक्वल को एक पूर्ण स्क्रीनप्ले में तब्दील किया है। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म ओरिजिनल की लेगसी को बरकरार रखेगी।हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस बेसब्री से इस रियूनियन का इंतज़ार कर रहे हैं।



