SSC Phase 14 Exam 2026
    Photo Source - Google

    SSC Phase 14 Exam 2026: जो लोग केंद्र सरकार में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत 3,003 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में होगी। खास बात यह है, कि इसमें मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक तीनों स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यानी चाहे आपने दसवीं पास की हो या ग्रेजुएशन, सबके लिए यहां मौका है।

    महत्वपूर्ण तारीखें-

    विवरणतारीख
    आवेदन शुरू13 अप्रैल 2026
    आवेदन की अंतिम तारीख4 मई 2026
    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख5 मई 2026
    आवेदन में संशोधन11 से 13 मई 2026
    आयु गणना की तारीख1 जनवरी 2026

    आयु सीमा पद के अनुसार-

    आयु सीमापद श्रेणी
    18 से 25 वर्षकुछ मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर के पद
    18 से 27 वर्षविभिन्न श्रेणी के पद
    18 से 30 वर्षस्नातक स्तर के पद
    18 से 35 वर्षविशेष श्रेणी के पद

    आरक्षित वर्गों यानी ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

    किन पदों पर होगी भर्ती?

    इस भर्ती के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में क्लर्क, सहायक, तकनीकी पद, प्रयोगशाला सहायक, स्वास्थ्य विभाग के पद, डेटा एंट्री ऑपरेटर और फील्ड स्टाफ जैसी कई श्रेणियों में नियुक्ति की जाएगी। यानी विभिन्न रुचि और योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए यहाँ विकल्पों की भरमार है।

    आवेदन कैसे करें और क्या रखें ध्यान?

    ऑनलाइन आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा। आवेदन शुल्क 5 मई तक जमा किया जा सकता है और अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाए, तो 11 से 13 मई के बीच संशोधन का मौका भी मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि आखिरी दिन का इंतज़ार न करें, सर्वर पर भार बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। अपने सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें और एक बार फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

    ये भी पढ़ें- IGNOU जून 2026 एग्ज़ाम फॉर्म के लिए बढ़ाई आखिरी तारीख, जानिए नई लास्ट डेट

    अवसर को हाथ से न जाने दें-

    सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होती है और एसएससी की यह भर्ती उस सपने को पूरा करने का एक बड़ा मौका है। 3,003 पद, तीन अलग-अलग शैक्षणिक स्तर और देशभर के उम्मीदवारों के लिए खुले दरवाज़े, यह मौका बार-बार नहीं आता। देर न करें, आज ही तैयारी शुरू करें और 4 मई से पहले आवेदन पूरा करें।

    ये भी पढ़ें- स्कूल ने की हद पार, बच्चों से बिजली और जनरेटर का भी वसूला अलग चार्ज, फीस की रसीद वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।