RRC Apprentice Recruitment 2026
    Symbolic Photo Source - Google

    RRC Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और रेलवे में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRC ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए 5000 से भी ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है और लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है। यानी अभी भी वक्त है, बस देर मत करिए।

    आयु सीमा कौन कर सकता है अप्लाई?

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है जो इस प्रकार है-

    • SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।
    • OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।
    • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट का प्रावधान है।

    शैक्षणिक योग्यता-

    RRC Apprentice 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना ज़रुरी है। यानी अगर आपने ITI की हुई है, तो यह भर्ती आपके लिए एकदम परफेक्ट मौका है।

    रजिस्ट्रेशन फीस-

    आवेदन के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस मात्र 100 रुपये रखी गई है। वहीं SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

    RRC Apprentice 2026 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन-

    ऑनलाइन अप्लाई करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आसानी से रजिस्ट्रेशन पूरा करें-

    • सबसे पहले RRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से और सही-सही भरें।
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।

    ये भी पढ़ें- बस 10 मिनट और जीत लिया केस, NEET रैंकर ने सुप्रीम कोर्ट में खुद जीता MBBS एडमिशन

    जल्दी करें लास्ट डेट है नजदीक-

    रेलवे जैसे बड़े और विश्वसनीय संस्थान में ट्रेनिंग का यह मौका हर साल नहीं आता। 5000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी और आसान एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इसे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर बनाता है। अगर आप या आपके जानने वाले इस योग्यता को पूरा करते हैं, तो 23 मार्च से पहले जरूर अप्लाई करें।

    ये भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा में 10 मिनट की देरी पर रोका, तो छात्रा ने दे दी जान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।