Government Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी अच्छे मौके का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एक साथ चार बड़ी भर्तियां निकली हैं, जिनमें 10वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री धारकों तक सभी के लिए कुछ न कुछ है। आइए एक-एक करके सब जानते हैं।
CRPF में 9175 पदों पर भर्ती-
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायोनियर के 9175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 9096 पुरुष और 79 महिला पद हैं। 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल लाइसेंस ज़रूरी है। उम्र सीमा 18 से 23 साल है, जबकि ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 साल।
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है, जबकि महिलाएं और पूर्व सैनिक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। वेतन ₹21,700 से ₹60,100 प्रतिमाह। चयन प्रक्रिया में फिज़िकल एफिसिएंसी टेस्ट, फिज़िकल स्टैंडर्ड टेस्ट, कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रेड स्कील टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिरकेशन और मैडिकल टेस्ट शामिल हैं। 20 अप्रैल से rect.crpf.gov.in पर आवेदन शुरू होगा।
नोएडा इंटरनेशनल एविएशन में 2442 पद-
नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के 1257, कार्गो एग्जीक्यूटिव के 639 और एयरपोर्ट लोडर के 546 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 40 साल है। ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव को ₹25,000 से ₹35,000 और लोडर को ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह मिलेंगे। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। ध्यान रहे, कि लोडर पदों पर केवल पुरुषों की भर्ती होगी। niasjewar.com पर जाकर आवेदन करें।
नवोदय विद्यालय समिति में 208 पद-
NVS ने PGT, TGT, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स के 208 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। PGT के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और B.Ed ज़रूरी है। TGT के लिए स्नातक और B.Ed चाहिए। स्टाफ नर्स के लिए B.Sc Nursing और ढाई साल का अनुभव ज़रूरी है। अधिकतम उम्र 50 साल है। PGT को ₹35,750 और TGT व नर्स को ₹34,125 प्रतिमाह मिलेंगे। कठिन क्षेत्रों में यह राशि और ज़्यादा होगी। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। navodaya.gov.in पर आवेदन करें।
ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला, क्लास 10वीं में पास होने के लिए बदले नियम, रटने का ज़माना गया
रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पद-
दक्षिण मध्य रेलवे ने 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट ज़रूरी है। उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए। मासिक स्टाइपेंड ₹8,000 से ₹12,000 मिलेगा। सामान्य वर्ग के लिए ₹100 शुल्क है जबकि SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क है। 11 अप्रैल से पहले scr.indianrailways.gov.in पर आवेदन करें।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 2 का इंतज़ार खत्म, NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल, यहां देखें



