JEE Main 2026 Session 2 Schedule: अगर आप इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने JEE Main 2026 Session 2 से जुड़े सभी ज़रुरी प्रोगाम के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। इस एग्ज़ाम में कुल 11.23 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा 318 शहरों के 566 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें विदेश के केंद्र भी शामिल थे। परीक्षा 6 दिनों में 10 सत्रों में संपन्न हुई और 93 प्रतिशत मार्क्स अटेंडेंस की गई। 97 प्रतिशत छात्रों की आधार आधारित पहचान भी पूरी हुई।
9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया-
NTA ने 9 अप्रैल 2026 को सभी क्वेश्चन पेपर जारी करने की घोषणा की है। यह कदम एग्ज़ाम प्रोसेस में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है, जिससे छात्र अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकें।
JEE (Main) 2026 Session 2 successfully conducted by the National Testing Agency
📊 11.23 lakh candidates
🏫 566 centres | 🌍 318 cities
📅 10 sessions across 6 days
Ensuring transparency, fairness & accessibility at scale.
🔗 https://t.co/BVhxuC0BBEFor detailed press release,… pic.twitter.com/pO6fsGAeWr
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
11 अप्रैल को आएगी टैंपरेरी आंसर-की-
11 अप्रैल 2026 को अस्थायी answer key जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट भी देख सकेंगे। अगर किसी आंसर पर ऑब्जेक्शन हो, तो ₹200 प्रति क्वेश्चन फीस देकर ऑब्जेक्शन उठा सकता है।
20 अप्रैल को आएगा रिज़ल्ट-
सबसे महत्वपूर्ण तारीख है 20 अप्रैल 2026 जब Paper 1 के रिज़ल्ट घोषित होने की उम्मीद है। NTA ने स्पष्ट किया है, कि Session 1 और Session 2 में से जो भी बेहतर नंबर होंगे, वही आखिरी रैंकिंग में शामिल किए जाएंगे। Normalised scoring भी लागू होगी, ताकि अलग-अलग सेशन की मुश्किलों के लेवल को बैलेंस किया जा सके।
🚀 The countdown to JEE (Main) Session 2 results begins!
📝 April 9: Release of question papers.
🔑 April 11 (tentative): Provisional Answer Key & Challenges open (₹200/question).
🏆 April 20 (tentative): Paper 1 Results & Final Rankings.
The best of your two sessions will be… pic.twitter.com/6Fc03lDQYv— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
ये भी पढ़ें- क्या कॉलेज में सुरक्षित हैं छात्र? मेडिकल की छात्रा ने की आत्महत्या, कहा “मैं अब और नहीं सह सकती”..
छात्रों के लिए ज़रूरी सलाह-
यह शेड्यूल उन लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत है, जो अपने इंजीनियरिंग कॉलेज प्रवेश के सपने लेकर बैठे हैं। अब वो अपनी अगली तैयारी की योजना बना सकते हैं। NTA ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है, कि वो नियमित रूप से JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते रहें, जिससे कोई भी अपडेट न छूटे।
ये भी पढ़ें- NHAI Summer Internship 2026: ₹20,000 महीना कमाने का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन



