JEE Advanced Response Sheet
    Photo Source - Google

    JEE Advanced Response Sheet: आज का दिन JEE Advanced 2025 के छात्रों के लिए बहुत अहम है। IIT कानपुर ने आज, 22 मई को, JEE Advanced 2025 की official response sheets जारी कर दी हैं। इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए यह एक बड़ा अपडेट है। Response sheet एक ऐसा डॉक्युमेंट होता है जिसमें छात्र देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किस प्रश्न का कौन सा उत्तर चुना था। यह रिज़ल्ट आने से पहले का पहला स्टेप होता है, जिससे छात्रों को अपनी प्रदर्शन का अंदाज़ा लगाने में मदद मिलती है।

    कहां और कैसे करें डाउनलोड?

    JEE Advanced 2025 की response sheet को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

    JEE Advanced Response Sheet डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:-

    वेबसाइट खोलें – jeeadv.ac.in

    होमपेज पर "Candidate Response Sheet – JEE Advanced 2025" का लिंक ढूंढें

    लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन पेज पर जाएं

    वहां अपना JEE Advanced registration number, date of birth, और mobile number डालकर लॉगिन करें

    लॉगिन करने के बाद आपकी response sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी

    उसे डाउनलोड और सेव कर लें – भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी

    JEE Advanced Response Sheet क्या करें Response Sheet देखने के बाद?

    Response sheet देखने के बाद छात्र यह जान सकते हैं कि उन्होंने कौन से सवालों में क्या उत्तर दिया था। इससे वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं, जो कि आगामी Answer Key आने पर और भी स्पष्ट हो जाएगा।

    JEE Advanced Response Sheet Answer Key कब आएगी?

    IIT कानपुर के अनुसार, JEE Advanced 2025 की provisional answer key 26 मई को जारी होगी। उसी दिन objection window भी खुलेगी, जिसमें छात्र किसी सवाल या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया JEE Advanced की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बहुत अहम है।

    ज़रूरी Dates पर नज़र रखें:-

    22 मई: Response Sheet जारी

    26 मई: Provisional Answer Key और Objection Window

    2 जून: Final Answer Key और Result (संभावित)

    बाद में: JoSAA Counselling प्रक्रिया शुरू होगी

    छात्रों के लिए सलाह:

    Response sheet देखकर घबराएं नहीं – Answer Key का इंतज़ार करें

    अगर कुछ उत्तर गलत लगते हैं, तो उन्हें नोट कर लें ताकि बाद में जांच आसान हो

    Official वेबसाइट पर समय-समय पर नज़र रखें – कोई अपडेट मिस न हो

    Response sheet का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें – यह बाद में काम आएगा

    ये भी पढ़ें- NEET MDS Result 2025 हुआ जारी, जानें कैसे करें स्कोर बोर्ड डाउनलोड और कट ऑफ तक सब

    माता-पिता के लिए सुझाव:-

    बच्चों को response sheet डाउनलोड करने में मदद करें और उसका प्रिंट निकाल लें। Answer key आने पर मिलान करने में यह बेहद मददगार होगा। अगर कोई दिक्कत आती है, तो IIT की हेल्पलाइन से संपर्क करने में बिल्कुल न हिचकें। अब जब response sheet मिल गई है, तो students को अपनी तैयारी की अगली रणनीति बनानी चाहिए। बस कुछ ही दिनों में Answer Key और फिर Result भी सामने होंगे। तब तक शांति बनाए रखें और facts पर ध्यान दें।

    ये भी पढ़ें- AISSEE 2025 Result: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिज़ल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक