Tata Motors Price Hike: अगर आप टाटा मोटर्स की कोई कार खरीदने का इरादा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। कंपनी ने अप्रैल 2026 से अपनी कई गाड़ियों की कीमतें 1.09 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। हालांकि कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई लेकिन माना जा रहा है, कि कच्चे माल की बढ़ती लागत इसके पीछे मुख्य कारण है। आइए जानते हैं, कि किस गाड़ी पर कितना असर पड़ा।
Tiago सबसे ज़्यादा महंगी ₹6,000 की बढ़ोतरी-
सबसे ज़्यादा कीमत बढ़ोतरी Tiago के बेस वेरिएंट पर हुई है, 1.09 प्रतिशत यानी ₹6,000। अब इसकी शुरुआती कीमत ₹5,48,990 से बढ़कर ₹5,54,990 (ex-showroom) हो गई है। इसके बाद Punch की कीमत ₹5,000 बढ़ी है यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी। अब Punch ₹5,59,990 की जगह ₹5,64,990 (ex-showroom) में मिलेगी। Nexon का बेस वेरिएंट ₹5,100 महंगा हुआ है और अब यह ₹7,31,890 की जगह ₹7,36,990 (ex-showroom) में आएगी, यह 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
Safari Diesel, Tiago और Curvv पर भी असर-
Safari Diesel की कीमत ₹8,700 बढ़ी है जो 0.59 प्रतिशत है। अब यह ₹14,66,290 की जगह ₹14,74,990 (ex-showroom) से शुरू होगी। Tiago के बेस वेरिएंट में ₹2,500 की बढ़ोतरी हुई है यानी 0.55 प्रतिशत और यह अब ₹4,57,490 की जगह ₹4,59,990 (ex-showroom) में मिलेगी। Curvv SUV पर सबसे कम असर पड़ा है, सिर्फ 0.45 प्रतिशत यानी ₹4,300 की बढ़ोतरी। इसकी बेस कीमत ₹9,65,690 से बढ़कर ₹9,69,990 (ex-showroom) हो गई है।
इन गाड़ियों की कीमत नहीं बदली-
Harrier Petrol, Harrier Diesel, Safari Petrol, Sierra Petrol और Sierra Diesel इन सभी गाड़ियों की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। अगर आप इनमें से कोई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल की बढ़ोतरी का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Honda Activa Electric 2026 लॉन्च! इलेक्ट्रिक मोटर, जीरो पेट्रोल कॉस्ट, स्मार्ट फीचर्स
Altroz हुई सस्ती पर क्यों?
इस पूरी कीमत बढ़ोतरी के बीच एक दिलचस्प बात यह है, कि Altroz premium hatchback की कीमत घटाई गई है। 0.04 प्रतिशत की कटौती के बाद Altroz की बेस कीमत ₹6,30,390 से घटकर ₹6,29,990 (ex-showroom) हो गई है यानी ₹400 की राहत। यह कटौती इशारा करती है, कि Altroz की बिक्री पर दबाव है। फरवरी 2026 के आंकड़े देखें तो Altroz ने 2,063 इकाइयां बेचीं जो पिछले महीने से 34.19 प्रतिशत कम है, हालांकि सालाना आधार पर 28.62 प्रतिशत की बढ़त है।
ये भी पढ़ें- Royal Enfield Bullet Electric 2026: विरासत और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल



