Mahindra XUV 7XO launch
    Photo Source - X

    Mahindra XUV 7XO launch: Mahindra आज यानी 5 जनवरी 2026 को अपनी नई SUV XUV 7XO को लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी दरअसल पॉपुलर XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन है, जिसे और ज्यादा मॉडर्न, टेक-लोडेड और प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है। बीते कुछ हफ्तों से Mahindra लगातार teaser videos के ज़रिए इस SUV को लेकर buzz बना रही थी और अब आखिरकार लॉन्च का दिन आ गया है। लॉन्च से पहले ही एक बिना कवर किया हुआ, मॉडल डीलरशिप पर नजर आया, जिसने कार लवर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी।

    एक्सटीरियर में दिखेगा EV से इंस्पायर्ड नया लुक-

    Mahindra XUV 7XO के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसका फ्रंट और रियर डिजाइन है। कंपनी ने इसमें अपने नए electric concepts से इंस्पिरेशन ली है। फ्रंट में नए डिजाइन की LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और वर्टिकल क्रोम फिनिश वाली रिफ्रेश्ड ग्रिल दी गई है, जो SUV को ज्यादा बोल्ड लुक देती है। रियर प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फुल-विड्थ कनेक्टेड लाइट बार दी गई है, जिसमें inverted L-shape एलिमेंट्स हैं। इसके अलावा नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, बदले हुए बंपर्स और फ्रेश पेंट ऑप्शन्स XUV 7XO को रोड पर एक शार्प और प्रीमियम प्रेज़ेंस देते हैं।

    इंटीरियर में पहली बार ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप-

    XUV 7XO का केबिन इस बार सबसे बड़ा हाईलाइट बनने वाला है। यह Mahindra की पहली ICE SUV होगी जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट दिया जाएगा। इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड और नया डिजाइन किया गया सेंटर कंसोल भी मिलेगा। सीट्स और डोर ट्रिम्स की अपहोल्स्ट्री को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। ब्राउन और टैन कलर वाला स्टीयरिंग व्हील केबिन को एक अलग ही क्लास फील देता है, जो इसे XUV700 से साफ तौर पर अलग बनाता है।

    फीचर्स में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त तड़का-

    फीचर्स की बात करें तो Mahindra XUV 7XO में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरा की जगह नया 540-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो पार्किंग और सेफ्टी को और आसान बनाएगा। इसके अलावा डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग और 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी शामिल हैं। कुल मिलाकर यह SUV टेक-लवर्स को काफी अट्रैक्ट करने वाली है।

    ये भी पढ़ें- Hyundai Venue HX5+ भारत में हुई लॉन्च, 10 लाख से कम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

    प्री-बुकिंग शुरू, कीमत का इंतज़ार-

    Mahindra ने XUV 7XO की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक ₹21,000 की टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। हालांकि वेरिएंट-वाइज कीमतों का खुलासा कंपनी कल करेगी। माना जा रहा है, कि कीमत XUV700 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन नए फीचर्स और डिजाइन को देखते हुए यह डील कई खरीदारों को पसंद आ सकती है।

    ये भी पढ़ें- Next-Gen Kia Seltos हुई भारत में लॉन्च? कीमत से लेकर से फीचर्स तक जानें सब

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।