Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो फाल्गुन माह में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व माना गया है। यह पवित्र दिन भगवान शिव को समर्पित है, इस दिन लाखों शिव भक्त व्रत रखते हैं, महादेव को जल के साथ फल फूल अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं। सभी भक्त अपने आध्यात्मिक उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हैं। जल्द ही यह त्यौहार आने वाला है आईए इसके बारे में विस्तार से जानते है-
Maha Shivratri 2025 तिथि और समय-
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, 2025 को मनाया जाएगा, जो महाकुंभ मेले के अंतिम दिन के साथ भी मेल खाता है। यह प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होने वाले सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम का अंतिम दिन होगा। शिव भक्त इस त्योहार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां वह अपने इष्ट देव महादेव को श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां और समय-
चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 की सुबह 11:08 बजे और समाप्ति 27 फरवरी 2025 की सुबह 08:54 बजे होगी। महाशिवरात्रि के महत्व की बात की जाए, तो महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो पूरे देश में भव्य तरीके से मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- ऋषि दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से क्यों हटाया? यहां जानें कारण
यह एक ऐसी रात है, जो विनाश के देवता महादेव को समर्पित है। मान्यता है, कि इस पवित्र रात में जागरण करने से दैवीय ब्रह्मांडीय शक्तियों का आशीर्वाद मिलता है। भक्त इस रात को सबसे शक्तिशाली रात मानते हैं, जब वह दिव्य ऊर्जाओं से जुड़ सकते हैं। विभिन्न पूजा विधियों और रात भर जागरण द्वारा, शिव भक्त महादेव के आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2025: कब है मौनी अमावस्या? यहां जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि