Arvind Kejriwal
    Photo Source - Twitter

    Arvind Kejriwal: अगले साल यानी साल 2025 में होने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे दिल्ली में पानी की आपूर्ति करने की योजना की घोषणा की है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा, की राजधानी के राजेंद्र नगर इलाके में 24 घंटे पानी की आपूर्ति शुरू की जा चुकी है। केजरीवाल का कहना है, की यह अच्छी खबर है। आज से राजेंद्र नगर की एक कॉलोनी में 24 घंटे पानी आपूर्ति शुरू हो चुकी है और बहुत जल्द यह पूरे शहर में लागू हो जाएगी। यह घोषणा आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित किए गए, की लिस्ट का हिस्सा है। हाल ही में पार्टी ने संजीवनी योजना की घोषणा पार्टी की है।

    फ्री में इलाज की भी घोषणा(Arvind Kejriwal)-

    जिसका उद्देश्य 60 साल और उससे ज्यादा की उम्र के दिल्ली निवासियों का फ्री में इलाज किया जाएगा। इस योजना के लिए पंजीकरण जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहले ही शुरू किया जा चुका है। जहां पर आम आदमी पार्टी के मनीष सिशोदिया को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। सोमवार को केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत अगर 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग बीमार हैं, तो चाहे वह अस्पताल हो निजी हो या सरकारी दिल्ली सरकार उनके इलाज पर पूरा खर्चा उठाने वाली है।

    दिल्ली की सम्मान निधि योजना-

    उन्होंने यह भी कहा, कि इस योजना से दिल्ली के लगभग 20 से 25 लाख वरिष्ठ नागरिकों को फायदा मिलने की संभावना है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया है, कि दिल्ली की सम्मान निधि योजना को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को 2100 रुपए का मासिक भत्ता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस योजना के शुरू होने के कुछ ही घंटे के अंदर लगभग ढाई लाख महिलाओं ने इसका पंजीकरण कराया।

    ये भी पढ़ें- अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल को क्यों बताया भगवान श्री कृष्ण का अवतार? कहा वह गरीबों…

    डॉक्टर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना-

    हाल ही में आम आदमी पार्टी ने डॉक्टर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना की भी घोषणा की है। जिसका उद्देश्य दलित की उच्च शिक्षा में मदद करना है। हालांकि इस स्कॉलरशिप के बजट और काम के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीट पर शानदार जीत हासिल की थी। वहीं अब बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं। अगले विधानसभा चुनाव की शुरुआत 2025 में होने की उम्मीद है। इसीलिए पार्टियां अपने-अपने वोटर्स को लुभाने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही हैं और कोशिश कर रही हैं कि इस बार सरकार उनकी बने।

    ये भी पढ़ें- AAP और BJP में छिड़ा पोस्टर वॉर, पुष्पा स्टाइल में कर रहे एक दूसरे पर हमाला