Sleeping
    Photo Source - Google

    Sawan: सावन के महीने को सनातन धर्म में बेहद खास माना गया है, क्योंकि यह महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है और इस दौरान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत आसान और शुभ माना गया है। सावन के महीने में अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे, तो यह सामान्य सपना नहीं है। यह सपने आपको कई शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सांप दिखाई देना उसके रंग और स्थिति पर निर्भर करता है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-

    सफेद रंग का सांप-

    अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह संकेत है कि आपकी कोई मनोकामना जरूर पूरी हो सकती है। इसके अलावा इसे धन लाभ का संकेत भी माना जाता है। जातक को नौकरी या व्यापार में तरक्की मिल सकती है।

    पीले रंग का सांप-

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर व्यक्ति के सपने में पीले रंग का सांप दिखाई देता है, तो यह संकेत करता है कि आपको जीवन यापन के लिए घर से दूर जाना होगा नौकरी या व्यापार से जुड़ी यात्रा करने के योग बन सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती हैं।

    सांप को पकड़ते हुए-

    अगर कोई व्यक्ति खुद सांप को पकड़ते हुए सपने में देखे, तो यह सपना आपके लिए बहुत शुभ माना गया है। यह सपना संकेत करता है कि आपको कहीं से अचानक धन लाभ होगा, इसके अलावा कोई बड़ी मनोकामना भी पूरी होगी।

    ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में ये उपाए करने से मिलेगा कर्ज़ से छुटकारा

    सुनहरे या सफेद रंग का सांप-

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति सुनहरे या सफेद रंग का सांप दिखता है, तो बहुत शुभ सपना है। यह सपना संकेत करता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके अलावा सावन के महीने में अगर सांप के दांत देखते हैं, तो वह एक अशुभ सपना माना जाता है। वहीं अगर कोई सांप आपको फन उठाते हुए दिखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है और कोई काम जो लंबे समय से रुका हुआ है, वह पूरा होने वाला है।

    ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में ये पौधा लगाने से आर्थिक तंगी होगी दूर, होगा लक्ष्मी का वास