Mountain Facts
    Photo Source - Meta

    Mountain Facts: दोस्तों आपने अपनी लाइफ में कभी ना कभी पहाड़ तो जरूर देखे होंगे या आप लोगों ने यह जरूर सुना होगा, कि दुनिया का सबसे बड़ा पहाड़ हिमालय में मौजूद माउंट एवरेस्ट है। लेकिन क्या आप लोगों ने कभी यह सुना है, पूरे यूनिवर्स का सबसे बड़ा पहाड़ कौन सा है और वह आखिर किस प्लेनेट पर मौजूद है। इसी तरह दुनिया बहुत से पहाड़ मौजूद है, लेकिन क्या दुनिया का सबसे बड़ा पहाड़ हिमालय है, या फिर कोई और आज की इस लेख में आपको इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे और साथ ही साथ हम पहाड़ों के कुछ ऐसी दिलचस्प चीज़ों के बारे में जानेंगे, जिनको आज से पहले ना तो आपने कभी सुना होगा और नहीं कहीं देखा होगा। अगर पहाड़ों की बात करें, तो पहाड़ों का हम इंसानों के जीवन में एक अलग ही महत्व रहा है।

    माउंट एवरेस्ट की चोटी-

    क्योंकि पहाड़ वही जगह है, जहां भगवान ने अपने आप को जाहिर किया था, तो दोस्तों जहां इन पहाड़ों को बहुत ही अहम समझा जाता है, वहीं पहाड़ों पर चढ़ने के शौक ने बहुत से लोगों की जान भी ली है। पिछली सदी से लेकर अब तक माउंट एवरेस्ट पर जाने वाले लोगों में से लगभग 300 लोग ऐसे हैं, जो आज तक वहां से वापस नहीं आए। वहां का टेंपरेचर इतना ज्यादा कम है, कि सैकड़ों लोग माउंट एवरेस्ट की चोटी पर जाकर जम गए और उनकी जमी हुई बॉडी आज भी वहां मिलती है, जो बर्फ से ढके होते हैं। हिमालय में दुनिया की सबसे ज्यादा बर्फानी चोटिया पाई जाती है और यह कहा जाता है कि आज से 55 मिलियन साल पहले जमीन की सतह आपस में टकरा गई थी।

    एशिया का सबसे बड़ा पहाड़-

    जिसकी वजह से हिमालय वजूद में आया और अगर देखा जाए तो हिमालय एशिया का सबसे बड़ा पहाड़ है. जो कि एशिया के पांच देशों में फैला हुआ है। जिनमें इंडिया, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और चीन शामिल है, तो हिमालय एशिया का सबसे बड़ा पहाड़ा जरूर है, लेकिन दुनिया का नहीं। दोस्तों दुनिया का सबसे बड़ा पहाड़ एंडस है और हिमालय दुनिया के सबसे बड़े पहाड़ों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है, तो आप इस बात का अंदाज़ा खुद भी लगा सकते हैं, कि एंडस कितना बड़ा पहाड़ होगा और हिमालय शायद इसलिए भी मशहूर है।

    यूनिवर्स का सबसे बड़ा पहाड़-

    क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा पहाड़ यानी माउंट एवरेस्ट हिमालय में मौजूद है और इसी तरह अगर देखा जाए, तो माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे बड़ा पहाड़ तो जरूर है, लेकिन यूनिवर्स का नहीं। यूनिवर्स का सबसे बड़ा पहाड़ ओलंपस मॉन्स है, जो मार्स पर मौजूद है, जहां माउंट एवरेस्ट की लंबाई 5.5 माइल्स है, वही ओलंपस मंस की लंबाई 15.5 माइल्स है, जो की माउंट एवरेस्ट से तीन गुना ज्यादा लंबाई है और ओलंपस मूंस किसी आम पहाड़ की तरह नहीं दिखता।

    माउंटेन गोट्स -

    बल्कि दिखने में काफी अजीब लगता है, इसकी चोटी आम पहाड़ों की तरह नहीं है। इसे देखने से ऐसा लगता है कि मार्स की सरफेस का कोई टुकड़ा ऊपर की तरफ उठा हुआ है, दोस्तों पहाड़ों पर हमें बहुत से जानवर देखने को मिलते हैं। जिनमें सबसे मशहूर पहाड़ी बकरे हैं, जिनको माउंटेन गोट्स भी कहा जाता है और उनके बारे में एक इंटरेस्टिंग फैक्ट यह कोई बकरे नहीं है, बल्कि यह एक अलग तरह के हिरन हैं और इन्हें बकरे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह बकरी की तरह दिखते हैं। एक इंसान की मैक्सिमम लंबाई 6 से 7 फुट होती है, लेकिन दोस्तों पहाड़ी बकरा पूरे 12 फीट तक जम्प कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Parallel Universe: क्या सच में मौजूद है दूसरी दुनिया? वैज्ञानिकों ने दिया सबसे बड़ा सबूत

    पहाड़ों पर चढ़ना लोगों का शौक-

    दोस्तों पहाड़ों पर चढ़ना लोगों का शौक बन चुका है और यही शौक लोगों की जान भी ले रहा है। क्योंकि पहाड़ों पर मौजूद पहाड़ी शेरों के हमले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और वह इसलिए कि इंसान पहाड़ी शेरों के इलाकों में दिन पर दिन और गहरा गुसता चला जा रहा है और अगर हम पहाड़ों पर पाए जाने वाले जानवरों की बात करें, तो किस्सो कहानियों में हमें यह भी सुनने को मिलता है, कि यह येटी नाम की एक नस्ल पहाड़ों पर पाई जाती है और वह हिमालय में पाई जाती है। यह नस्ल बहुत ही खतरनाक और खौफनाक होती है।

    येटी हिमालय में कहीं छुपे हुए-

    दोस्तों अभी तक येटी के बारे में पता नहीं लगाया जा सका, कि यह वाकई में मौजूद भी है या नहीं। लेकिन यह येटी को ढूंढने के लिए बहुत सी खोज की जा चुकी है। कहा जाता है येटी हिमालय में कहीं छुपे हुए है योटी को अबॉमीनेबल स्नोमेन भी कहा जाता है और हाल ही में रिलीज हुई एनीमेटेड मूवी अबॉमीनेबल में येटी के बारे में बताया गया है। अब दोस्तों येटी वाकई में होते हैं या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

    ये भी पढ़ें- दूसरे सौर मंडल में पहुंचा Voyager One, स्पेस क्राफ्ट ने वहां क्या देखा, जानें यहां