Viral Video: वियतनाम के साइगॉन शहर में एक कन्वीनियंस स्टोर के अंदर कैमरे को लेकर शुरू हुई मामूली बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। कनाडाई लाइवस्ट्रीमर जॉन ली, जो ऑनलाइन JohnWhatsGoingOn नाम से मशहूर हैं और Kick प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करते हैं, लाइव प्रसारण के दौरान एक भारतीय शख्स से थप्पड़ खा बैठे। यह पूरी घटना 7-Eleven स्टोर में हुई और उनकी लाइवस्ट्रीम में रिकॉर्ड हो गई। अब यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर बहस कर रहे हैं, कि अजनबियों को ऑनलाइन कंटेंट के लिए रिकॉर्ड करने की हद आखिर कहां तक होनी चाहिए।
“मुझे रिकॉर्ड मत करो”-
वीडियो में दिखता है कि ली स्टोर के अंदर लाइवस्ट्रीम कर रहे थे और अचानक उन्होंने अपना कैमरा दो भारतीय पुरुषों की तरफ घुमा दिया। उनमें से एक शख्स बार-बार कहता रहा कि उसे रिकॉर्ड न किया जाए और इशारों से कैमरा हटाने को भी बोला। लेकिन ली ने फिल्मिंग जारी रखी और उनसे बातचीत भी करते रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहस के दौरान ली यह कहते सुने गए कि “This is not New Delhi।” इसके बावजूद दूसरे शख्स ने फिर शांति से कैमरा दूर रखने की बात कही।
This wasn’t an assault,it was a pure REACTION to an illegal ACTIONThe Indian guy politely asked this Canadian vlogger:"Turn the camera away and stop filming me without consent"Instead of stopping, the vlogger started abusing him and pushed his luck. He played stupid games and got the exact reward he asked for! 🤡Filming without permission + abusing = Getting slapped.Simple physics
— Nayika .. (@nayika_nayika) October 4, 2026
नफरत से कमाई का आरोप और थप्पड़-
झगड़ा बढ़ता गया और दोनों पुरुषों ने ली पर आरोप लगाया, कि वह जानबूझकर उन्हें उकसा रहे हैं ताकि उनकी लाइवस्ट्रीम को व्यूज़ मिलें। एक ने तो यहां तक कहा कि वह “monetising hate” यानी नफरत से पैसे कमा रहे हैं, और उन्हें स्टोर छोड़ने को कहा। वीडियो में यह भी दिखता है कि वे ली को दरवाज़े की तरफ धकेलते हुए बार-बार कैमरा हटाने को कह रहे थे। इसी बीच एक और शख्स आगे आया और लाइवस्ट्रीम चलते-चलते ली को थप्पड़ मार दिया। हैरानी की बात यह रही कि थप्पड़ पड़ने के बाद भी ली ने रिकॉर्डिंग बंद नहीं की। स्टोर से निकलते वक्त वह यह कहते भी सुने गए कि “No one likes Indians out here।”
ये भी पढ़ें- Viral Video: रात में लड़की बनकर महाराष्ट्र में निकला लड़का, लोगों ने घूरा और एक ने हद…
सोशल मीडिया पर दो खेमों में बंटे लोग-
4 अक्टूबर को वायरल हुई कई पोस्ट में दावा किया गया कि ली करीब 20 मिनट से इन पुरुषों को फिल्मिंग करके परेशान कर रहे थे। कुछ यूज़र्स ने उन पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप भी लगाए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और प्रतिक्रियाएं बिल्कुल बंटी हुई हैं। कुछ लोगों का मानना है, कि बार-बार मना करने पर भी रिकॉर्डिंग जारी रखना गलत था और स्ट्रीमर्स को लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Viral Video: TC को लेकर विवाद के बाद नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किया चाकू से हमला



