भाषा बदलें

    Tata Sierra EV vs Hyundai Creta Electric
    Photo Source - Google

    Tata Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: भारतीय EV मार्केट में अब मुकाबला और भी मजेदार हो गया है। Tata Motors ने अपनी नई Tata Sierra EV लॉन्च कर दी है, जो सीधे Hyundai Creta Electric को टक्कर देने आई है। Creta Electric पिछले काफी समय से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है, लेकिन Sierra EV की एंट्री के बाद अब लोगों के पास एक और मजबूत ऑप्शन आ गया है। दोनों इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत करीब 18 लाख रुपये के आसपास है, लेकिन रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों में काफी फर्क देखने को मिलता है।

    रेंज में Sierra EV काफी आगे-

    अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले रेंज पर ध्यान देंगे। Tata Sierra EV में 63kWh और 75kWh की दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसका 63kWh वाला मॉडल एक बार चार्ज होने पर 565 किलोमीटर तक चल सकता है, जबकि बड़ा 75kWh बैटरी पैक 665 किलोमीटर तक की रेंज देता है।

    वहीं Hyundai Creta Electric में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक दिए गए हैं। कंपनी के नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इसकी रेंज पहले से बेहतर हुई है। अब छोटा बैटरी पैक 420 किलोमीटर और बड़ा बैटरी पैक 510 किलोमीटर तक चल सकता है। लेकिन रेंज के मामले में Sierra EV यहां साफ तौर पर आगे नजर आती है।

    स्पीड और पावर किसमें ज्यादा?

    Hyundai Creta Electric में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 133bhp से लेकर 169bhp तक की पावर देती है। यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड करीब 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है।

    दूसरी तरफ Tata Sierra EV का टॉप मॉडल ड्यूल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। Boost Mode ऑन करने पर यह सिर्फ 5.8 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यानी अगर आपको तेज एक्सीलरेशन पसंद है तो Sierra EV ज्यादा मजेदार ड्राइविंग अनुभव दे सकती है।

    चार्जिंग में भी फायदा-

    Tata का कहना है कि Sierra EV फास्ट DC चार्जर से सिर्फ 15 मिनट में 250 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज जोड़ सकती है। यह उन लोगों के लिए काफी काम की बात है जो अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

    वहीं Creta Electric का बड़ा बैटरी पैक 10 फीसदी से 80 फीसदी चार्ज होने में करीब 58 मिनट का समय लेता है। ऐसे में जल्दी चार्जिंग के मामले में Sierra EV थोड़ा आगे निकलती है।

    फीचर्स और स्पेस में क्या मिलता है?

    दोनों SUV फीचर्स से भरपूर हैं। Creta Electric में बड़ी स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    वहीं Sierra EV में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 12 स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, समन मोड और इन-कार पेमेंट जैसे नए जमाने के फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Sierra EV का बूट स्पेस 622 लीटर है, जबकि Creta Electric में 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यानी फैमिली ट्रिप पर ज्यादा सामान ले जाना हो तो Sierra EV ज्यादा काम आ सकती है।

    ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV भारत में लॉन्च, 665KM तक की रेंज के साथ फीचर्स के मामले में नहीं है कोई कमी

    कीमत और कौन सी खरीदें?

    Hyundai Creta Electric की शुरुआती कीमत 18.03 लाख रुपये है और इसका टॉप मॉडल करीब 24.70 लाख रुपये तक जाता है। वहीं Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है और इसका टॉप मॉडल 25.99 लाख रुपये का है।

    अगर आपकी पहली प्राथमिकता ज्यादा रेंज, ज्यादा स्पेस और दमदार परफॉर्मेंस है, तो Tata Sierra EV बेहतर ऑप्शन लगती है। वहीं अगर आप Hyundai ब्रांड पसंद करते हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो Creta Electric भी अच्छा ऑप्शन है। हालांकि कागज पर देखें, तो Sierra EV कई मामलों में Creta Electric से एक कदम आगे नजर आती है।

    ये भी पढ़ें- Nissan Tekton लॉन्च से पहले सड़क पर आई नज़र, Spy तस्वीर ने खोले SUV के कई राज़

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।