भाषा बदलें

    NCERT Book
    Photo Source - Google

    NCERT Book: अगर आपके मोबाइल पर हाल ही में क्लास 9 की नई सोशल साइंस की NCERT किताब का कोई PDF या लिंक आया है, तो उसे डाउनलोड करने या उस पर भरोसा करने से पहले सावधान हो जाइए। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। परिषद ने साफ कहा है, कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही कक्षा 9 की सोशल साइंस की एक किताब आधिकारिक NCERT प्रकाशन नहीं है।

    NCERT के अनुसार, कुछ लोग इस किताब को नई NCERT किताब बताकर शेयर कर रहे हैं, जबकि असल में ये परिषद द्वारा प्रकाशित नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को गलत जानकारी मिलने का खतरा बढ़ जाता है, जिसका असर उनकी पढ़ाई और एग्ज़ाम रिज़ल्ट्स पर भी पड़ सकता है।

    कैसे जारी होती है नई किताब?

    NCERT ने स्पष्ट किया है, कि उसकी किसी भी बुक को सार्वजनिक रूप से जारी करने से पहले एक बड़े प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। जब तक ये प्रोसेस पूरा नहीं हो जाता, तब तक कोई भी नई किताब ऑफिशियली पब्लिश नहीं मानी जाती। इसलिए सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी नई NCERT किताब को बिना चेक किए असली मान लेना बड़ी गलती हो सकती है।

    परिषद का कहना है, कि इंटरनेट पर वायरल हो रही सामग्री में बदलाव किया गया हो सकता है, वह अधूरी हो सकती है या पूरी तरह फर्जी भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सिर्फ वेरिफाइड बुक का इस्तेमाल करना चाहिए।

    सतर्क रहने की सलाह-

    NCERT ने छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से अपील की है, कि वे किसी भी किताब, नोट्स या शैक्षणिक सामग्री की प्रामाणिकता जरूर चेक करें। परिषद ने कहा है, कि पढ़ाई के लिए सिर्फ ऑफिशियल सोर्स मिली सामग्री पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: आज जारी नहीं होंगे एडमिट कार्ड, NTA ने बदली तारीख, नई अपडेट यहां देखें

    ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से करें डाउनलोड

    NCERT ने यह भी याद दिलाया, कि उसकी सभी किताबें और शैक्षणिक सामग्री कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षित हैं। बिना अनुमति उन्हें प्रिंट करना, कॉपी करना, बेचना या सोशल मीडिया पर साझा करना गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    परिषद ने बताया, कि उसकी सभी आधिकारिक डिजिटल किताबें NCERT की वेबसाइट और ई-पाठशाला पोर्टल पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। छात्रों को केवल इन्हीं प्लेटफॉर्म्स से किताबें डाउनलोड करनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें- UGC NET 2026 Exam: NTA ने जारी की नई गाइलाइन, जानिए पूरी डिटेल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।