Khan Sir: फैज़ल खान यानी Khan Sir यूट्यूब पर करोड़ों छात्रों के चहेते हैं, लेकिन इन दिनों वह एक बड़े कानूनी संकट में फंस चुके हैं, गुरुवार को पटना पुलिस ने उनके खिलाफ अटेम्प्ट तो मर्डर यानी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामला 2 जून की उस रात से जुड़ा हुआ है, जब पटना में उनके कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज यानी KGS के बाहर हिंसा हुई थी, Khan Sir ने खुद दावा किया था, कि उस रात 8 से 10 राउंड गोली फायरिंग की गई थी।
सुरक्षा गार्ड्स के बयान ने बदला रुख-
अंग्रेज़ी समाचार वेबसाइट द् इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तब आई, जब Khan Sir के दो गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले के 38 वर्षीय प्रदीप कुमार और कासगंज जिले के 34 वर्षिय सिंह ने पुलिस को अपना बयान दिया। स्थानीय थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार की शिकायत के मुताबिक, गार्ड्स ने कहा, कि “2 जून की रात जब भीड़ बाहर जमा थी, तो खान सर और उनके साथियों ने हम दोनों गार्ड्स से कहा, कि क्या देख रहे हो तुरंत भीड़ पर गोली चला, जो होगा हम देख लेंगे।”
Patna, Bihar: On FIR against educator Khan Sir, SSP Kartikeya Kumar Sharma says, "You have already been informed about what has emerged in the investigation so far… After the FIR was registered, the two individuals who were seen firing in the video were identified and arrested" pic.twitter.com/0c8uOhDuyU
— IANS (@ians_india) June 5, 2026
असामाजिक तत्वों ने किया हमला-
दोनों ने कथित रूप से दो दो राउंड फायरिंग की, 2 जून की रात करीब 10:10 बजे KGS बाहर 15 से 20 लोगों का एक ग्रुप आया पुलिस के मुताबिक, यह लोग एक कॉम्पटेटिव कोचिंग सेंटर से जुड़े लोग थे। उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ की ईट पत्थर फेकें और बैनर तक फाड़ दिए। इस घटना के बाद खान सर ने यह दावा किया था, कि असामाजिक तत्वों ने हमला किया है।
See, the real face of the coaching mafia. Khan Sir and his body guard were caught firing outside his coaching centre. Look who is firing and whom @PatnaPolice24x7 arrested?pic.twitter.com/iPisudHAcs https://t.co/E2flwcq8vV
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 4, 2026
ये भी पढ़ें- जानिए कौन थीं Mansi Yadav? जिनके परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के कारण हत्या का आरोप
सीसीटीवी में गोलीबारी के सबूत नहीं-
उनकी शिकायत पर ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक रोशन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में पुलिस ने कहा था, कि सीसीटीवी में स्थानीय जांच में गोलीबारी के कोई सबूत नहीं मिले। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों ने जांच की दिशा को बदल दिया। पुलिस ने KGS परिसर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से पूछताछ की, जिन्होंने वीडियो में दिख रहे लोगों को खान सर के सेफ्टी गार्डों के रूप में पहचाना।
ये भी पढ़ें- IRCTC का बड़ा फैसला, अब ट्रेन में रात के समय नहीं मिलेगा खाना, जानिए क्यों लागू हुए नए नियम?



