Google Translate
    Photo Source - Google

    Google Translate: भाषा की दूरी को खत्म करने वाला प्लेटफॉर्म Google Translate अब अपने 20 साल पूरे कर चुका है। 28 अप्रैल 2006 को शुरू हुई इस सेवा ने आज दुनिया भर के लोगों को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस खास मौके पर Google ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे लोग न सिर्फ भाषा समझ सकेंगे, बल्कि सही तरीके से बोलना भी सीख पाएंगे।

    अब सही बोलना होगा आसान-

    नए फीचर का नाम Pronunciation Practice है, यानी उच्चारण की प्रैक्टिस। इसकी मदद से यूज़र अपनी आवाज़ के जरिए शब्दों और वाक्यों को बोलकर सीख सकते हैं। यह फीचर आपकी आवाज़ सुनकर तुरंत बताता है, कि आपने सही बोला या नहीं और कहां सुधार की जरूरत है। अभी यह सुविधा भारत और अमेरिका में शुरू हुई है और फिलहाल हिंदी, अंग्रेज़ी और स्पेनिश भाषाओं में उपलब्ध है। आने वाले समय में इसमें और भाषाएं जोड़ी जा सकती हैं।

    20 साल में बड़ा बदलाव-

    Sundar Pichai ने बताया कि शुरुआत में Google Translate सिर्फ शब्दों का सीधा अनुवाद करता था, जिससे कई बार मतलब सही नहीं निकलता था। लेकिन अब नई एआई तकनीक के जरिए यह पूरे वाक्य और उसके भाव को समझकर ज्यादा सटीक अनुवाद करता है। आज यह प्लेटफॉर्म हर महीने 1 अरब से ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इसकी लोकप्रियता को दिखाता है।

    सबसे ज्यादा बोले जाने वाले शब्द-

    कंपनी के अनुसार Thank You यानी धन्यवाद सबसे ज्यादा अनुवाद किया जाने वाला शब्द रहा है। इसके बाद कैसे हो, आई लव यू, हैलो और कृपया जैसे शब्द आते हैं। भाषाओं की बात करें, तो अंग्रेज़ी से स्पेनिश अनुवाद सबसे ज्यादा होता है। वहीं भारत में अंग्रेज़ी से हिंदी, बंगाली और मलयालम में अनुवाद तेजी से बढ़ा है।

    रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ता इस्तेमाल-

    अब Google Translate सिर्फ पढ़ाई या घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहा। लोग इसका इस्तेमाल इंटरव्यू, परिवार से बातचीत और अलग-अलग संस्कृतियों को समझने के लिए भी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग इसे 5 मिनट से ज्यादा समय तक लगातार इस्तेमाल करते हैं।

    ये भी पढ़ें- Redmi Pad 2 9.7 हुआ लॉन्च, जानिए किस कीमत पर इसमें मिलेंगे क्या खास फीचर्स

    भाषा की दूरी होगी और कम-

    नया फीचर यह दिखाता है कि आने वाले समय में भाषा सीखना और भी आसान होने वाला है। अब लोग सिर्फ पढ़ना या समझना ही नहीं, बल्कि सही तरीके से बोलना भी सीख सकेंगे। Google Translate का यह कदम खासकर छात्रों और नए सीखने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।