3 Idiots 2
    Photo Source - Google

    3 Idiots 2: 2009 में 3 Idiots ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो पूरे भारत में एक लहर-सी आ गई थी। “All izz well” बस एक डायलॉग नहीं बल्कि एक जीवनदर्शन बन गया था और अब 16 साल बाद वह पल फिर आने वाला है। आमिर खान ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है, कि 3 Idiots 2 बन रही है। निर्देशक राजकुमार हिरानी इस पर काम कर रहे हैं और आमिर ने कहानी सुनकर उसे बेहतरीन बताया है।

    आमिर ने खुद कहा-

    अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, “राजू अभी 3 Idiots 2 पर काम कर रहे हैं। मैंने कहानी सुनी है और यह अद्भुत है।” उन्होंने यह भी बताया, कि स्क्रीनप्ले पर अभी काम जारी है लेकिन मूल विचार बेहद खास है। उनके शब्दों में “यह अनोखी है, पहली फिल्म जैसे ही हास्य के साथ और किरदार 10 साल बाद मिलेंगे।” रांचो के किरदार में वापस लौटने पर आमिर ने खुशी जाहिर करते हुए इसे हिरानी और लेखक अभिजात जोशी की “खूबसूरत कहानी” बताया।

    10 साल बाद कहां होंगे रांचो, फरहान और राजू?

    पहली फिल्म में जहां तीनों दोस्तों की कॉलेज की दुनिया थी, उसकी चुनौतियां थीं और सपने थे, वहीं 3 Idiots 2 में यह किरदार 10 साल बाद की ज़िंदगी में नज़र आएंगे। दर्शकों के लिए यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि रांचो उर्फ फुन्सुख वांगडु, फरहान कुरेशी और राजू रस्तोगी अपनी ज़िंदगी में आज कहां हैं। 2009 में R माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान के साथ बनी यह फिल्म भारत की शिक्षा व्यवस्था, दोस्ती और जुनून पर चलने की सोच को लेकर बेहद खास थी।

    ये भी पढ़ें- Laughter Chefs 3 पर कश्मीरा ने क्यों मांगी सुनीता अहुजा से माफी? 10 साल बाद मिले

    दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं आमिर की झोली में-

    3 Idiots 2 के अलावा आमिर खान दादासाहेब फाल्के पर बायोपिक भी बनाना चाहते थे, लेकिन स्क्रिप्ट से जुड़ी दिक्कतों के कारण यह प्रोजेक्ट फिलहाल रुका हुआ है। इसके अलावा खबरें हैं, कि आमिर BharatPe के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर पर बायोपिक में भी काम कर सकते हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर को महिला प्रमुख भूमिका के लिए विचारा जा रहा है। फिलहाल आमिर अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म “एक दिन” का प्रचार कर रहे हैं, जो साई पल्लवी के साथ 1 मई को रिलीज़ होगी।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन थे एक्टर Bharat Kapoor? 80 की उम्र में दिग्गज अभिनेता का निधन

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।