Summer Fatigue: क्या आपने कभी ध्यान दिया है, कि गर्मियों में दिन भर बस बैठे रहने के बाद भी रात को ऐसी थकान लगती है, जैसे पहाड़ चढ़ आए हों? और फिर सोचते हैं “आज किया ही क्या था, फिर इतनी थकान कहां से आई?” अगर आप भी यही महसूस करते हैं, तो जान लीजिए यह आपकी कमज़ोरी नहीं है। डॉ. के अनुसार, गर्मियों की थकान एक असली शारीरिक प्रतिक्रिया है, जो गर्मी, डिहाइड्रेशन और खराब नींद इन तीन चीज़ों से मिलकर बनती है।
शरीर गर्मी से लड़ता है-
गर्म मौसम में शरीर हमेशा अपना तापमान सामान्य रखने की कोशिश करता रहता है। इसके लिए दिल और रक्त संचार को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। पसीना आता है, जो शरीर को ठंडा रखता है, लेकिन इसके साथ पानी और ज़रूरी इलेक्ट्रोलाइट भी बाहर निकल जाते हैं। हल्की-सी डिहाइड्रेशन भी रक्त संचार की कुशलता कम कर देती है, जिससे थकान, सिरदर्द और लगातार ऊर्जाहीनता का एहसास होता है। यही वजह है, कि बिना खास काम के भी आप थके हुए महसूस करते हैं।
नींद भी हो जाती है खराब-
गर्मियों की रातें उमस भरी और असहज होती हैं। गहरी और अच्छी नींद के लिए शरीर का तापमान 1 से 2 डिग्री तक कम होना ज़रूरी है। जब कमरा गर्म हो तो यह नहीं हो पाता और नींद की गहरी अवस्था यानी रिस्टोरेटिव स्लीप में जाना मुश्किल हो जाता है। डॉ. स्वामी कहती हैं, “आप पर्याप्त घंटे सो सकते हैं, लेकिन फिर भी ताज़गी से नहीं उठ पाते।” यह खराब गुणवत्ता वाली नींद दिन-ब-दिन जमा होती जाती है और लगातार दिन में थकान का रूप ले लेती है।
सांस की समस्या भी हो सकती है बड़ी वजह-
गर्मी उन लोगों की नींद और बुरी तरह बर्बाद कर सकती है, जिन्हें स्लीप एपनिया जैसी सांस से जुड़ी समस्याएं हैं। जब नींद बार-बार टूटती है तो एकाग्रता, मूड और दिन भर की उत्पादकता प्रभावित होती है। यह एक ऐसा दुष्चक्र है, जो गर्मी में और तेज़ हो जाता है।
ये भी पढ़ें- भारत में हेल्दी मानी जाने वाली ये 6 चीज़ें, आपकी सेहत को धीरे-धीरे पहुंचा रही है नुकसान
इन आसान उपायों से मिलेगी राहत-
गर्मियों की थकान से बचने का सबसे आसान तरीका है, पर्याप्त पानी पीना और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखना। सोने के कमरे को ठंडा रखें, हल्के कपड़े पहनें और देर रात तक बाहर रहने से बचें। शरीर की बात सुनें गर्मी में थकान को नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं। यह थकान आलस नहीं, बल्कि आपके शरीर की गर्मी से जूझने की मेहनत का नतीजा है।
ये भी पढ़ें- बिना बिलीव किए भी सच होंगे आपके सपने, Carl Jung का ये मैनिफेस्टेशन सीक्रेट तेजी से करता है काम



